
New Delhi, 7 अगस्त . थाईलैंड के एक स्कूल में एक छात्र ने Friday को ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना में कम से कम एक शिक्षक की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
थाईलैंड के एक बड़े रेस्क्यू ग्रुप पोह टेक तुंग फाउंडेशन ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि दो लोग मारे गए हैं और 15 घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है. ऑफिसर इलाके से छात्रों को तुरंत निकाल रहे हैं
बैंकॉक के उत्तर में नोंथबुरी प्रांत के बंग क्रुई जिले में एक व्यस्त हाईवे पर स्थित देबसिरिन नोंथबुरी स्कूल में फायरिंग हुई, जो लगभग 3,000 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, नॉनथाबुरी प्रोविंशियल Police कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डेचरापी कोंगडी ने कहा कि संदिग्ध बंदूकधारी ने खुद को मार डाला. Police ने अपराधी की पहचान एक स्टूडेंट के तौर पर की है.
थाईलैंड के सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने अमेरिकी मीडिया सीएनएन को बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, घायलों में एक टीचर और तीन स्टूडेंट शामिल हैं.
अमेरिकी मीडिया सीएनएन ने एक सत्यापित वीडियो के हवाले से बताया कि स्टूडेंट स्कूल से बाहर भागते हुए दिखे, जबकि एक स्टाफ मेंबर उन्हें निकालने में मदद कर रहा है.
आपातकालीन श्रमिक स्ट्रेचर लेकर मौके पर पहुंचे. न्यूज एजेंसी की एक फोटो में एक शख्स एम्बुलेंस के बाहर स्ट्रेचर पर लेटा हुआ दिख रहा है. दूसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है.
थाईलैंड में बंदूक रखने वालों की संख्या दक्षिण-पूर्व एशिया के दूसरे देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है. स्विट्जरलैंड के स्मॉल आर्म्स सर्वे (एसएएस) के 2017 के डेटा के अनुसार, थाईलैंड में 10.3 मिलियन से ज्यादा आम लोगों के पास हथियार थे यानी हर 100 लोगों पर लगभग 15 बंदूकें थीं.
यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के 2019 ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज डेटाबेस में इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) के अनुसार, फिलीपींस के बाद थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में दूसरे नंबर पर है, जहां बंदूक से हत्याएं सबसे ज्यादा होती हैं.
–
केके/वीसी