इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग का सख्‍त संदेश, सुरक्षा को चुनौती देने वालों को देंगे करारा जवाब

नई द‍िल्‍ली, 8 मार्च . इजरायल के President इसाक हर्जोग ने रव‍िवार को उत्तरी इजरायल का दौरा कर वहां के लोगों और सैनिकों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि इजरायल अपनी सुरक्षा को चुनौती देने वालों को पूरी ताकत से जवाब देगा और उत्तरी इलाकों के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है.

इजरायल के President इसाक हर्जोग ने ईरानी शासन और लेबनान में ईरान के समर्थित संगठन हिज़्बुल्लाह आतंकवादी संगठन के हो रहे हमलों के बीच उत्तरी इजरायल का दौरा किया. President हर्जोग ने अपना दौरा मातेह आशेर रीजनल काउंसिल से शुरू किया, जहां उन्हें काउंसिल हेड मोशे डेविडोविच ने जानकारी दी.

इसके बाद President गैलिली मेडिकल सेंटर गए. वहां उन्होंने इस लेबनानी बॉर्डर पर हुई एक घटना में घायल हुए आईडीएफ सैनिकों से मुलाकात की. President हर्जोग ने उत्तर का अपना दौरा नाहरिया शहर में खत्म किया, जहां उन्होंने म्युनिसिपल ऑपरेशन सेंटर का दौरा किया और मेयर रोनेन मार्ले से मुलाकात की.

प्रेसिडेंट इसाक हर्जोग ने कहा क‍ि “मैं आज यहां नॉर्थ के लोगों को मजबूत करने और उनका हौसला बढ़ाने आया हूं. मैं यहां नाहरिया में शानदार मेयर रोनेन मार्ले के साथ हूं. मैंने मतेह अशर और गैलिली हॉस्पिटल का भी दौरा किया, जिनमें बहुत ज़्यादा हिम्मत है. ऐसे लोग जिनकी सिविक ताकत बहुत ज़्यादा है और जो पूरी दुनिया में फैली हुई है, जिससे हम यह कैंपेन चला पा रहे हैं और तेहरान में बैठे बुराई के साम्राज्य के मुखिया, सांप का सिर काट रहे हैं. साथ ही लेबनान से हिज़्बुल्लाह को भी पीछे हटा पा रहे हैं.”

President ने कहा क‍ि ये आसान दिन नहीं हैं. यह म्युनिसिपैलिटी बहुत अच्छे तरीके से काम कर रही है, और मैं पूरे इलाके के लोगों से अपील करता हूं कि वे चौकन्ने और अलर्ट रहें, क्योंकि यहां लगातार सायरन बज रहे हैं. हम नॉर्थ के लोगों से कहना चाहते हैं क‍ि हम पूरी ताकत से आपके साथ खड़े हैं. हाल के दिनों में आप फ्रंट लाइन पर रहे हैं. हम जानते हैं कि हिज़्बुल्लाह हमला करने की कोशिश कर रहा है, और जो कोई भी हमारी सुरक्षा को खतरा पहुंचाने की हिम्मत करेगा, हम उसे पूरी ताकत से जवाब देंगे.

President ने कहा क‍ि मैं मास्टर सार्जेंट माहेर खातर के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं. उनकी यादें हमेशा रहेंगी. दुखी परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के पूरी तरह ठीक होने की कामना.

President ने कहा, “हम मिशन पूरा करेंगे और इजरायल के सभी लोगों के लिए अच्छे दिन लाएंगे. इजरायल के लोगों, हिम्मत रखो.”

एवाई/डीएससी

Leave a Comment