
नोएडा, 15 अप्रैल . नोएडा में हाल ही में हुए उपद्रव और हिंसक घटनाओं के बाद Police प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए Police ने विभिन्न थानों में अब तक 12 से अधिक First Information Report दर्ज की हैं. इन मामलों में संलिप्त 700 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि कई अन्य संदिग्धों की तलाश अभी भी जारी है.
Police अधिकारियों के अनुसार, यह घटनाएं केवल अचानक भड़की हिंसा नहीं थीं, बल्कि इसके पीछे एक सुनियोजित साजिश की आशंका भी जताई जा रही है. इसी कड़ी में Police ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए षडयंत्र के एंगल पर भी गहन पड़ताल शुरू कर दी है. जांच टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों से सैकड़ों cctv कैमरों की फुटेज जब्त की गई है, जिनके आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक, कई उपद्रवी घटनास्थल पर नकाब पहनकर पहुंचे थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके. ऐसे लोगों की तलाश में Police लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है. जांच में यह भी सामने आया है कि उपद्रव फैलाने के लिए social media का सहारा लिया गया.
Police को कई व्हाट्सएप ग्रुप, चैट्स और ऑडियो क्लिप मिले हैं, जिनमें लोगों को भड़काने और एकत्रित होने के निर्देश दिए गए थे. इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर Police साजिशकर्ताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. इसके अलावा, कुछ आरोपियों के पास से पेट्रोल से भरी बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि हिंसा को और अधिक बढ़ाने की योजना बनाई गई थी.
Police का कहना है कि मुख्य साजिशकर्ता की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. Police प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही, आम जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है.
–
पीकेटी/एएसएच