
गुवाहाटी, 4 अप्रैल . असम Government ने एलपीजी वितरण में अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन के आरोप में राज्यभर के पांच गैस वितरकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. अधिकारियों ने Saturday को यह जानकारी दी.
यह कार्रवाई पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और तेल विपणन कंपनियों के साथ मिलकर चलाए जा रहे सघन निगरानी अभियान के तहत की गई है. पश्चिम एशिया के मौजूदा भू-Political हालात के चलते ईंधन आपूर्ति को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है.
निलंबित किए गए वितरकों में बी.एम. गैस सर्विस, बिस्वानथ गैस डिस्ट्रीब्यूटर, गदाधर गैस सर्विस, के.ए. इंडेन ग्रामीण वितरक और प्रकाश इंडेन एजेंसी शामिल हैं.
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, इन एजेंसियों को एलपीजी की आपूर्ति रोक दी गई है और अगली सूचना तक सप्लाई प्लानिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन (एसपीडी) प्रणाली के तहत इन्हें कोई आवंटन नहीं किया जाएगा.
Government ने यह भी आश्वासन दिया है कि इन एजेंसियों से जुड़े उपभोक्ताओं को अन्य वितरकों से जोड़ दिया गया है, ताकि रसोई गैस की आपूर्ति निर्बाध जारी रहे.
अधिकारियों ने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के चलते यह सख्त कदम उठाया गया है. यह कार्रवाई आवश्यक वस्तुओं के वितरण में पारदर्शिता और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है.
इस बीच, राज्य Government ने एलपीजी की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी प्रकार की कमी नहीं है. घरेलू उपभोक्ताओं को पूरा आवंटन मिल रहा है, जबकि वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति को 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया गया है.
Government ने दोहराया कि अनियमितताओं के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है और जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निगरानी व्यवस्था लगातार जारी रहेगी.
–
डीएससी