भारत-फिनलैंड के बीच डिजिटलीकरण और स्थिरता में रणनीतिक साझेदारी से पैदा होंगे अनगिनत अवसर : पीएम मोदी

New Delhi, 5 मार्च . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को कहा कि India और फिनलैंड के बीच डिजिटलीकरण और स्थिरता में रणनीतिक साझेदारी से दोनों देशों के लोगों के लिए अनगिनत अवसर पैदा होंगे.

पीएम मोदी ने यह बयान social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की एक पोस्ट में दिया.

इस पोस्ट में पीएम मोदी ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल की पोस्ट को कोट किया, जिसमें फिनलैंड के President अलेक्जेंडर स्टब की India यात्रा के परिणाम के बारे में बताया गया था.

India और फिनलैंड के बीच डिजिटाइजेशन और स्थिरता में रणनीतिक साझेदारी से दोनों देशों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 6जी, क्लीन एनर्जी और क्वांटम कंप्यूटिंग में सहयोग बढ़ेगा.

स्टब की India यात्रा के दौरान Prime Minister मोदी ने कहा, “फिनलैंड के President के रूप में अपनी पहली India यात्रा पर आए President अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत करता हूं. आप जैसे अनुभवी नेता का इस वर्ष के रायसीना डायलॉग का मुख्य अतिथि बनना सम्मान और खुशी की बात है. यूक्रेन से लेकर वेस्ट एशिया तक दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में India और यूरोप अपने संबंधों के सुनहरे दौर में प्रवेश कर रहे हैं.”

दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हैदराबाद हाउस में हुई, जहां India एवं फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, वार्ता में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की.

Prime Minister मोदी ने वार्ता के बाद President स्टब के सम्मान में लंच का आयोजन भी किया.

इससे पहले, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फिनलैंड के President से मुलाकात की और Prime Minister के साथ उच्च स्तरीय बैठक से पहले द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की.

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि वे रायसीना डायलॉग में President स्टब के संबोधन का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जहां अतिथि नेता मुख्य भाषण देने वाले हैं.

एबीएस/

Leave a Comment