
नोएडा, 14 अप्रैल . नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन Tuesday को दूसरे दिन भी उग्र रूप लेता नजर आया. सेक्टर-121 स्थित गढ़ी चौखंडी इलाके में प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर Police पर पथराव किया, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई.
हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी Police बल और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. जानकारी के अनुसार, सुबह के समय कुछ फैक्ट्री कर्मचारी विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. Police ने उन्हें समझाने और रास्ता खाली कराने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई.
प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने 2-3 स्थानों पर Police वाहनों को निशाना बनाते हुए पथराव किया. हालांकि, Police ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति पर काबू पा लिया और उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया. प्रशासन पहले से ही सतर्क था. औद्योगिक क्षेत्रों में सुबह 5 बजे से ही Police और अर्द्धसैनिक बलों द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. इसके साथ ही पूरे इलाके में cctv कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है.
सुरक्षा कारणों से आज अधिकांश औद्योगिक इकाइयां और कंपनियां बंद रखी गई हैं. इस बीच, प्रदेश के Police महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि हिंसा, आगजनी और Governmentी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने स्पष्ट किया कि उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और सार्वजनिक व निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई भी उनसे ही कराई जाएगी. Police के अनुसार, अब तक इस मामले में 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, social media पर अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
–
पीकेटी/एएस