
Patna, 25 जुलाई . ‘बिहार बंद’ के दौरान राजधानी Patna में पथराव के बाद Police ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से Policeकर्मियों पर पत्थर फेंके थे. इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए Police ने बल प्रयोग किया है.
‘बिहार बंद’ के तहत Patna में रामगुलाम चौक और एग्जिबिशन रोड ओवरब्रिज के पास प्रदर्शन चल रहा था. Patna के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भी प्रदर्शन के समय Police बल के साथ सड़कों पर तैनात हैं. इसी बीच, रामगुलाम चौक के पास कुछ प्रदर्शनकारी मोबाइल टावर पर चढ़ गए. इससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया. बाद में कथित तौर पर पत्थरबाजी की घटना हुई.
हालात हिंसक होने पर एसएसपी कार्तिकेय शर्मा समेत Police बल ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया. बाद में भीड़ को काबू में कर लिया गया.
उधर, जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी ‘बिहार बंद’ के दौरान Patna के रामगुलाम चौक पर प्रदर्शन में शामिल हुए. उन्होंने सुबह से बात करते हुए कहा, “छात्रों के साथ नाइंसाफी हो रही है. लोग इस Government से परेशान हो चुके हैं. सभी की मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए.”
बता दें कि नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में ‘बिहार बंद’ बुलाया गया है. वामपंथी दलों से जुड़े छात्र संगठन आइसा और राष्ट्रीय युवा आंदोलन (आरवीईए) ने बंद का आह्वान किया है.
Patna के अलावा, Saturday को समस्तीपुर, छपरा, सीवान और जहानाबाद में भी विरोध प्रदर्शन हुए. ‘बिहार बंद’ को सफल बनाने के लिए भाकपा, माले सहित कई वामपंथी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र Government के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
हालांकि, बंद को देखते हुए राज्यभर में Police प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा है. विभिन्न हिस्सों में Police पदाधिकारियों की तैनाती की गई और लगातार गश्ती अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
–
डीसीएच/