
Lucknow, 23 दिसंबर . कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार को लेकर योगी Government ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं.
विधान परिषद में नेता सदन एवं उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने साफ कहा कि युवाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एसटीएफ जांच करेगी और अपराधी चाहे देश में हों या विदेश में, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
विधान परिषद में Government का पक्ष रखते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए तीन सदस्यीय विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि औषधि प्रशासन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश के सभी मेडिकल स्टोर्स पर कोडीन सिरप के स्टॉक का डिजिटल मिलान किया जाए. बिना डॉक्टर के पर्चे के बिक्री पाए जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोर का लाइसेंस तत्काल निरस्त किया जाएगा.
नेता सदन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रास्ते अन्य राज्यों में होने वाली तस्करी को रोकने के लिए Police को चेकपोस्टों पर सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. दवा के नाम पर जहर बेचने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. केशव मौर्य ने सदन में स्पष्ट किया कि कोडीन युक्त कफ सिरप के कई बड़े होलसेल लाइसेंस वर्ष 2016 में Samajwadi Party की Government के दौरान दिए गए थे, जब नियमों की अनदेखी की गई. उसी का दुष्परिणाम आज युवाओं और बच्चों को भुगतना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि डबल इंजन Government की नीति अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की है और Prime Minister तथा Chief Minister का स्पष्ट निर्देश है कि अपराधी किसी भी पार्टी, धर्म या जाति का हो, उसके खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के साथ-साथ एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी.
नेता सदन ने साइबर अपराध पर भी Government की कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए बताया कि प्रदेश में साइबर ठगों के खिलाफ आईटी एक्ट के साथ गैंगस्टर एक्ट और मनी लॉन्ड्रिंग की धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. प्रदेश के सभी मंडलों और प्रमुख जिलों में हाईटेक साइबर Police स्टेशन स्थापित किए गए हैं. साइबर हेल्पलाइन 1930 को और अधिक सशक्त बनाया गया है, जिससे ठगी के शिकार लोगों की धनराशि तत्काल फ्रीज की जा सके. अब तक करीब 630 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराई जा चुकी है और लगभग 90 हजार से अधिक संदिग्ध बैंक खातों पर लेन-देन रोक दी गई है.
Samajwadi Party पर तीखा हमला बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा का पीडीए पिछड़ों या दलितों के लिए नहीं, बल्कि “परिवार डेवलपमेंट एजेंसी” है. इस एजेंसी में गुंडे, माफिया और अपराधी साझेदार के रूप में काम करते हैं. उन्होंने कहा कि 2012 से 2017 तक सत्ता में रहते हुए सपा को पिछड़ों और दलितों की याद नहीं आई, अब यह केवल चुनावी भ्रम फैलाने का हथकंडा है.
–
विकेटी/डीएससी