कई केंद्रों पर एसएससी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा रद्द, अरविंद केजरीवाल ने सरकार और व्यवस्था पर उठाए सवाल

New Delhi, 26 मई . राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी के पेपर लीक के बाद अब कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जनरल ड्यूटी (जीडी) constable की परीक्षा में भी कई जगहों से गड़बड़ियों की खबर सामने आ रही है.

कई केंद्रों पर Tuesday को एसएससी जीडी constable की परीक्षा रद्द कर दी गई है. यह फैसला परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से दोगुनी छात्रों की उपस्थिति और प्रशासनिक अव्यवस्था की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आयोग द्वारा लिया गया है.

इसी को लेकर दिल्ली के पूर्व Chief Minister और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने Tuesday को अपने social media प्लेटफॉर्ट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नीट, सीबीएसई कक्षा 12वीं के बाद अब एसएससी जीडी में भी कई जगहों से गड़बड़ियों की खबर आ रही है.”

उन्होंने आगे लिखा, “कई जगहों से शिकायत आ रही है कि सर्वर में खराबी आ गई, कई जगह एग्जाम सेंटर पर क्षमता से ज्यादा बच्चों को बुला लिया गया.” इसी के साथ उन्होंने Government से सवाल पूछा कि ये किस तरह की Government है जो एक पेपर ठीक से नहीं करा पा रही?

वहीं, अरविंद केजरीवाल की ओर से शेयर किए गए पोस्ट में एक छात्रा की भी प्रतिक्रिया है, जो परीक्षा कैंसिल होने पर कहती है, “जब सीट नहीं थी तो यहां परीक्षा के लिए छात्रों को बुलाना ही नहीं चाहिए था.” छात्रा ने परीक्षा व्यवस्था और हालात से आक्रोशित होते हुए कहा, “हम कहां से, कैसे और कितनी मुश्किलों से यहां आए है, हमारे ऊपर कितना दबाव है, Government को इससे कोई मतलब नहीं है.”

छात्रा आगे कहती है, “हम सीधे लाइब्रेरी से पढ़ाई कर परीक्षा केंद्र पर आए हैं. सुबह 4.30 बजे से निकले हुए हैं, लेकिन Government और व्यवस्था को इससे कोई मतलब नहीं है.”

बता दें कि जिन छात्रों की एसएसएसी जीडी constable परीक्षा 25 और 26 मई को आयोजित होनी थी, लेकिन केंद्र पर छात्रों की संख्या क्षमता से ज्यादा हो जाने और प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण रद्द हो गई, उनके लिए परीक्षा दोबारा 27 मई (Wednesday ) को आयोजित की जाएगी.

डीके/डीकेपी

Leave a Comment