श्रीनगर : सांबा पुलिस का ड्रग्स नेटवर्क पर प्रहार, हेरोइन के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर, 13 जुलाई . जम्मू-कश्मीर की सांबा Police ने ड्रग्स नेटवर्क के साथ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए 20 ग्राम हेरोइन जैसा नशीले पदार्थ रखने के आरोप में एक महिला समेत दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत ड्रग तस्करी के खिलाफ अपनी लगातार चल रही मुहिम में सांबा Police को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. Police ने विjaipur Police स्टेशन के इलाके में एक महिला समेत दो अन्य ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लगभग 20 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया.

Police ने यह कार्रवाई विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर की, जहां विjaipur Police स्टेशन की एक टीम ने श्मशान घाट के पास राख बरोटियन-शिव नगर लिंक रोड पर वाहनों की जांच के लिए नाका लगाया. टीम ने राख बरोटियन से शिव नगर, विjaipur की ओर आ रही एक अर्टिगा कार को जांच के लिए रोका. तलाशी और जांच के दौरान कार में बैठे दो लोगों के पास से लगभग 20 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया.

गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की पहचान मोहम्मद आतिफ और सलमा शेख के रूप में हुई है. ये दोनों वार्ड नंबर 17, शंकर नगर, उधमपुर के रहने वाले हैं. Police ने नशीले पदार्थ और वाहन, दोनों को जब्त कर लिया है. मामले को लेकर विjaipur Police स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/25 के तहत First Information Report नंबर 117/2026 दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है.

सांबा Police ने ड्रग्स की समस्या पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने और एक सुरक्षित व नशा-मुक्त समाज सुनिश्चित करने के लिए ड्रग तस्करों और स्मगलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया है. इसी के साथ Police की ओर से नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी है.

–

डीके/एबीएम

Leave a Comment