यूपी विधानसभा: अनुपूरक बजट पर सपा का सवाल- जब सिर्फ 24 प्रतिशत ही खर्च हुआ है बजट तो इसकी जरूरत क्यों

Lucknow, 22 दिसंबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है. इस दौरान योगी Government Monday को अनुपूरक बजट पेश कर रही है. प्रदेश की मुख्य विपक्षी Samajwadi Party ने Government पर निशाना साधते हुए Government पर जनता के पैसों का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाने का गंभीर आरोप लगाया है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “संविधान के तहत Government को अनुपूरक बजट पेश करने का अधिकार है. जब आवंटित फंड से ज्यादा खर्च की जरूरत होती है, तो उस रकम को कंसोलिडेटेड फंड से निकालने के लिए इसे अनुपूरक बजट के तौर पर सदन में पेश करना होता है. एक बार जब सदन इसे मंजूरी दे देता है, तो Government पैसा खर्च कर सकती है वरना नहीं. अब चर्चा इस बात पर होगी कि अनुपूरक बजट कब और किन हालात में पेश किया जा रहा है.”

Samajwadi Party के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैंने कई बार भाजपा के अनुपूरक बजट को देखा है. वे बजट को खर्च नहीं कर पाते हैं. इस बार भी ऐसा ही होने वाला है. Government में अनुपूरक बजट के पैसों को लेकर सीधा-सीधा बंदरबांट होगा.”

सपा विधायक कमल अख्तर ने कहा, “जब Government बजट लाती है तो पिछला बजट खर्च होने के बाद वह सप्लीमेंट्री बजट भी लाती है. Governmentी आंकड़ों के अनुसार, अब तक सिर्फ 24 प्रतिशत ही खर्च हुआ है, तो अब नया अनुपूरक बजट लाने का क्या मतलब है? Government पहले बड़ा बजट पेश करके और फिर उसे खर्च न करके लोगों को गुमराह करती है, जिससे विकास और चल रही योजनाओं में रुकावट आती है.”

सपा विधायक मुकेश वर्मा ने कहा, “वर्तमान Government विधानसभा नहीं चलाना चाहती है. अगर विधानसभा चलेगी तो दलितों, पिछड़ों और शोषितों की चर्चा होगी, उनके हिस्से की बात होगी. इसलिए वे चर्चा से भाग रहे हैं. वर्तमान Government बेईमान है. उन्होंने लेखपाल और अध्यापक भर्ती में घोटाला कर दिया. जितनी भी नौकरी निकाली जा रही है, उन सबमें घोटाला हो रहा है.”

एससीएच/वीसी

Leave a Comment