
रायबरेली, 18 फरवरी . उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में Wednesday को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर स्थित गोपालपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति से जा रही थी. अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे पलटते हुए कई बार घूम गई. हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय Police मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. Police ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से निकालने में मदद की. Police ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया.
Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.
Police अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में कार ड्राइवर को नींद लगने से हादसे की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल Police आसपास लगे cctv फुटेज के आधार पर हादसे की सही जानकारी जुटा रही है. घायलों से भी पूछताछ की जाएगी, जिससे हादसे की सही जानकारी मिल सके.
उन्होंने कहा कि Police लोगों को कोहरे और रात में धीमी गति से वाहन चलाने के लिए जागरूक कर रही है. साथ ही लगातार रास्तों पर Police गश्त भी कर रही है. Police की तरफ से लगातार इसको लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके.
–
एसएके/वीसी