
बेतिया, 22 अगस्त . बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में Saturday सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. हादसा एनएच-727 पर बेतिया-लौरिया मार्ग के बनकटवा के समीप हुआ. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित शाही ट्रेवल्स की बस सड़क किनारे मौजूद लोगों की भीड़ में जा घुसी.
जानकारी के अनुसार, बनकटवा में एक घर छठियार समारोह का आयोजन किया गया था. समारोह में शामिल लोगों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था. सड़क किनारे पंडाल लगाकर डीजे और आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम कराया जा रहा था. इसी दौरान गोरखपुर से बेतिया जा रही शाही ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई.
हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों की पहचान देवेंद्र दूबे, संजय महतो, बहादुर महतो, भोला दूबे और छांगुर राम के रूप में हुई है. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही लौरिया थाना Police सहित कई थानों की Police मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
Police ने स्थानीय लोगों को समझाकर शांत कराया तथा सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच भेज दिया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कई बसों के शीशे, पंडाल और कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. Police ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है. Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.
–
एमएनपी/एएस