
Bhopal , 6 फरवरी . भारतीय जनता पार्टी की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि केंद्र Government के बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं जिससे महिलाएं सामाजिक और आर्थिक तौर पर सशक्त होंगी.
केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रचार अभियान के तहत आयोजित महिला संवाद को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government ने जो बजट पेश किया है, वह न केवल आने वाले भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, बल्कि यह नई दिशा में देश को अग्रसर करेगा. Prime Minister मोदी ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है और इस बजट में ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं, जिनसे महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और Political रूप से सशक्त होंगी.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने आम लोगों की सोच में आए बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 के बाद देश में टैक्स देने की मानसिकता में एक बड़ा बदलाव आया है और आज लोग टैक्स बचाने के बजाय इसे ईमानदारी से चुकता करना चाहते हैं, यह मोदी Government का एक महत्वपूर्ण योगदान है. India की इकोनॉमी आने वाले समय में दुनिया में सबसे मजबूत और सबसे बेहतर होगी. यह बजट उस संकल्प को दर्शाता है, जिसमें न केवल महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित किया गया है, बल्कि समग्र रूप से देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कई दूरगामी कदम उठाए गए हैं.
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जब Prime Minister मोदी ने 2014 में देश की कमान संभाली, तब India 11वें नंबर की इकोनॉमी था. बेरोजगारी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश काफी पिछड़ा हुआ था. उस समय देश का टैक्स कलेक्शन इस स्थिति में था कि Governmentी कर्मचारियों की सैलरी का खर्च भी पूरी तरह से नहीं निकल पाता था. 1980-1990 के दशक में इनकम टैक्स का स्लैब 60 प्रतिशत तक था, और इसके ऊपर 12 प्रतिशत सरचार्ज भी लगता था. इसके अतिरिक्त, कंपल्सरी डिपॉजिट स्कीम के तहत 4 प्रतिशत और पीपीएफ में 15 प्रतिशत राशि डालनी पड़ती थी.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी Government का कुल खर्च और दखल जीडीपी लगभग 56 प्रतिशत के आसपास है, इसे घटाकर 50 प्रतिशत के करीब लाने का Government का लक्ष्य है. India के पर्यटन क्षेत्र में बौद्ध सर्किट के निर्माण से बड़ा बदलाव आने वाला है, जो न केवल आंतरिक बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा. India का रक्षा बजट इस साल 15 प्रतिशत बढ़ा है. यह हमारी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक अहम कदम है. दुनिया के कई देश पर्यटन के कारण आर्थिक रूप से प्रगति कर चुके हैं और अब India इस दिशा में भी तेजी से कदम बढ़ा रहा है.
–
एसएनपी/एएसएच