
Lucknow, 13 अगस्त . उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर Political सरगर्मियां तेज होने लगी हैं. इस बीच महिलाओं को आर्थिक सहायता देने संबंधी एक संभावित योजना को लेकर भी चर्चा जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि योगी Government महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कुल 50 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता देने पर विचार कर रही है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, चुनाव से पहले महिलाओं के बैंक खातों में 20 हजार रुपए की पहली किस्त भेजी जा सकती है. इसके बाद विधानसभा चुनाव संपन्न होने और भाजपा के तीसरी बार सत्ता में लौटने की स्थिति में शेष राशि अन्य किस्तों के रूप में दिए जाने की बात कही जा रही है. हालांकि, Government की ओर से इस योजना को लेकर विस्तृत आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
इस मुद्दे पर सपा के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने योगी Government पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि Government की मंशा वास्तव में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की है, तो उसे यह योजना पहले लागू करनी चाहिए थी.
उन्होंने कहा कि बिहार में भी एक योजना शुरू की गई थी, लेकिन बाद में महिलाओं से पैसे वापस लेने की बातें सामने आईं. कई मामलों में केस दर्ज हुए और विवाद Police थानों से लेकर अदालतों तक पहुंचे. ऐसे में सवाल यह है कि भाजपा Government की क्या मजबूरी है कि अन्य किस्त चुनाव जीतने के बाद देने की बात की जा रही है. भाजपा पिछले करीब 10 वर्षों से उत्तर प्रदेश की सत्ता में है. यदि Government महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहती थी तो यह योजना पहले ही लाई जा सकती थी.
उन्होंने कहा कि अगर Government ने हर साल महिलाओं को इस तरह की सहायता दी होती तो 10 वर्षों में प्रत्येक महिला को पांच लाख रुपए तक का लाभ मिल सकता था. हाल ही में अनुपूरक बजट भी पास कराया गया है, तो इसमें इस योजना को शामिल क्यों नहीं किया गया. Government को पहले से महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए थे. प्रवक्ता ने Government पर चुनाव को ध्यान में रखकर योजनाओं की घोषणा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को केवल वादों के जरिए आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने विकास परियोजनाओं में अनियमितताओं के आरोप भी लगाए और Government की नीयत पर सवाल उठाए.
Jharkhand में छात्रों के आंदोलन को लेकर पूर्व Chief Minister रघुवर दास के बयान पर उदयवीर सिंह ने कहा कि छात्रों की मांगों पर Government का बातचीत करना अच्छी बात है. छात्रों की कई मांगें मानी गई हैं और उम्मीद है कि Government छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने तथा उनकी अन्य जायज मांगों को पूरा करने की दिशा में भी कदम उठाएगी. उत्तर प्रदेश में सपा की Government बनने पर आजम खान को गृह मंत्री बनाए जाने वाले बयान पर उदयवीर सिंह ने कहा कि आजम खान पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और शिवपाल सिंह यादव भी वरिष्ठ नेता हैं. किसी भी Government में हिस्सेदारी और जिम्मेदारियां तय होने पर वरिष्ठ नेताओं के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा. लेकिन, इस तरह के सवालों को जानबूझकर मीडिया में उछाला जा रहा है.
–
डीकेएम/एबीएम