
ग्रेटर नोएडा, 28 मार्च . गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi ने Samajwadi Party और कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था. कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की पिछली Governmentों ने इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी थी.
जेवर में एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Prime Minister मोदी ने कहा, “यह एक ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है, जहां हर दो मिनट में एक जहाज उड़ान भरेगा. पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था. लेकिन आज भाजपा Government में वही नोएडा उत्तर प्रदेश के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है. जेवर एयरपोर्ट ‘डबल इंजन’ Government की कार्य संस्कृति का भी बहुत अच्छा उदाहरण है.”
उन्होंने कहा कि 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी की Government ने इस एयरपोर्ट को मंजूरी दी थी, लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना. केंद्र में कांग्रेस और यहां (उत्तर प्रदेश) की पहले की Governmentों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी. 2004 से 2014 तक यह एयरपोर्ट फाइलों में ही दबा रहा. जब हमारी Government बनी तो उस समय उत्तर प्रदेश में सपा की Government की थी. शुरू के दो तीन सालों में सपा वालों ने इस पर काम नहीं होने दिया, लेकिन जैसे ही यहां भाजपा की Government बनी, तो जेवर एयरपोर्ट की नींव पड़ी, निर्माण भी हुआ और आज उद्घाटन भी हो गया है.
पीएम मोदी ने कहा, “नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था, कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे. मुझे याद है, जब यहां सपा Government थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया, तो Chief Minister इतने डरे हुए थे कि वे उस कार्यक्रम में नहीं आए. मुझे भी डराने की कोशिश की गई, कहा गया कि ‘नोएडा मत जाइए मोदी जी, अभी-अभी Prime Minister बने हैं.’ मैंने कहा कि ‘मैं उस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अरसे तक सेवा करने का मौका देगी.’ आज वही इलाका पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है. यह पूरा क्षेत्र आत्मनिर्भर India के संकल्प को सशक्त कर रहा है.”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ एक सामान्य सुविधा नहीं होती. ये एयरपोर्ट प्रगति को भी उड़ान देते हैं. साल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक एयरपोर्ट हो चुके हैं. अब महानगरों के अलावा, देश के छोटे-छोटे शहरों तक भी हवाई कनेक्टिविटी पहुंच रही है. पहले की Governmentें मानती थीं कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए होनी चाहिए, लेकिन भाजपा Government ने सामान्य भारतीयों के लिए भी हवाई यात्रा को आसान बना दिया है.
–
डीसीएच/