‘सपा आतंकियों-गुंडों को मंत्री बनाती है’, शिवपाल यादव के बयान पर भड़की भाजपा

Lucknow, 13 अगस्त . Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव के उस बयान पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदेश में सपा की Government बनते पर आजम खान को गृह मंत्री बनाया जाएगा. शिवपाल यादव के बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने सपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.

गाजीपुर में उत्तर प्रदेश Government के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने Samajwadi Party की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा आतंकवादियों, गुंडों और अपराधियों को मंत्री बनाने का काम करती है, जबकि भाजपा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजती है.

रवींद्र जायसवाल ने कहा कि ये सपा वाले आतंकवादी, गुंडे और अपराधियों को ही मंत्री बनाते हैं. वहीं, भाजपा गुंडों और अपराधियों को जेल में डालती है. जनता ही तय करेगी कि प्रदेश में किस तरह की Government चाहिए और कौन अपराधियों को जेल भेजती है और कौन उन्हें मंत्री बनाता है.

Kanpur देहात में भाजपा विधायक पूनम संखवार ने भी शिवपाल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party को 2027 में सत्ता में वापसी के सपने देखना बंद कर देना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आजम खान मंत्री नहीं बनेंगे.

उत्तर प्रदेश Government में मंत्री संजय निषाद ने भी शिवपाल यादव के बयान पर तंज कसा. उन्होंने आजम खान को गृह मंत्री बनाए जाने की बात को मुंगेरीलाल के हसीन सपने बताया. निषाद ने कहा कि प्रदेश में जब Samajwadi Party सत्ता में थी, तब उसने आजम खान को गृह मंत्री नहीं बनाया और अब इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं. अब बहुत देर हो चुकी है और चुनाव के समय वोट हासिल करने के लिए इस तरह की बातें की जा रही हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान के साथ उनकी पार्टी ने भी धोखा किया है. चुनावी राजनीति में वोटों को ध्यान में रखते हुए अब ऐसे बयान सामने आ रहे हैं.

पीएसके

Leave a Comment