
संभल, 17 मार्च . Samajwadi Party के नेता फिरोज खान ने Tuesday को डीआईजी से मुलाकात कर रमजान पर रोजा रखने वाले नमाजियों पर पुष्पवर्षा करने की मांग की. उन्होंने डीआईजी को ज्ञापन सौंपा है. इससे पहले, उन्होंने इस संबंध में संभल जिले के कप्तान और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी. इस बारे में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमेशा से ही यह रवायत रही है कि कांवड़ यात्रियों सहित अन्य यात्रियों पर पुष्पवर्षा होती रही है. आमतौर पर यह देखा जाता है कि सामाजिक कल्याण की दिशा में अपनी तरफ से अमूल्य और उल्लेखनीय योगदान देने वालों पर पुष्पवर्षा कर उनकी हौसला अफजाई की जाती है. इन्हीं सब स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने प्रशासन से इस बार रमजान के मौके पर रोजा रखने वाले नमाजियों पर फूलों की वर्षा करने की मांग की है.
Samajwadi Party के नेता ने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि Chief Minister की पहल के परिणामस्वरूप ही कांवड़ यात्रियों सहित समाज के विकास में अपना योगदान देने वाले लोगों को उत्साहित करने के ध्येय से इस तरह की पहल की जाती रही है. ऐसी स्थिति में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम रमाजन के महीने में रोजा रखने वाले लोगों के ऊपर भी पुष्पवर्षा करें, ताकि वो भी आगे चलकर समाज के विकास में अपनी तरफ से योगदान दे सकें.
उन्होंने आगे कहा कि यह अच्छी बात है कि Chief Minister इस बात को भलीभांति समझते हैं कि कांवड़ जाने वाले श्रद्धालुओं को किस तरह से समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसी को देखते हुए वो कांवड़ यात्रियों की हौसला अफजाई करने के लिए विभिन्न तरीके के रास्ते अपना रहे हैं. Chief Minister को यह समझना चाहिए कि रमजान के पाक महीने में रोजा रखने वालों को भी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ये लोग देश के विकास के लिए अपनी तरफ से योगदान देते हैं. ऐसी स्थिति में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम उनकी हौसला अफजाई करें.
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि अगर प्रशासन की तरफ से नमाजियों पर पुष्पवर्षा करने की अनुमति नहीं मिली, तो वो क्या करेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि वैसे हमें पूरा विश्वास है कि हमें प्रशासन की तरफ से रोजेदारों पर पुष्पवर्षा करने की अनुमति जरूर मिलेगी. अगर प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं मिली, तो हम आगे सोच विचार करेंगे कि क्या कदम उठाना है.
सपा नेता ने कहा कि मैंने देखा है कि Chief Minister कांवड़ यात्री और नमाजियों से बहुत खुश होते हैं, क्योंकि ये दोनों ही लोग प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना करते हैं. ऐसी स्थिति में अगर ऐसे लोगों के ऊपर पुष्पवर्षा करने की अनुमति मिलती है तो यह एक अच्छी पहली होगी. मुझे पूरा विश्वास है कि Chief Minister जरूर इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए प्रशासन को नमाजियों के पर पुष्पवर्षा करने की अनुमति देंगे.
–
वीसी