
बुरहानपुर, 1 जुलाई . Police और जिला प्रशासन मानसून के मौसम और बारिश से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. निवासियों को सलाह दी गई है कि वह पानी भरे इलाकों से दूर रहें और सुरक्षा से जुड़े आधिकारिक निर्देशों का पालन करें. बुरहानपुर के Police अधीक्षक आशुतोष बागरी ने यह सलाह साझा की और प्रशासन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने Wednesday को इस बारे में समाचार एजेंसी से भी बातचीत की.
आशुतोष बागरी ने कहा कि Police प्रशासन को साफ निर्देश दिया गया है कि आसपास जितने भी नदी-नाले आते हैं, उन सभी की जानकारी अपने पास जुटाकर रखें. ग्राम पंचायत के साथ मिलकर आम लोगों को जागरूक करने की कोशिश करें, ताकि लोगों के बीच में संदेश जाए कि इस तरह की स्थिति खतरनाक हो सकती है. साथ ही, लोगों को जागरूक करने के लिए बोर्ड भी लगाए जाए.
उनके मुताबिक, नगर रक्षा समिति और ग्राम रक्षा समिति के लोगों को भी तैयार किया जाए. इस दिशा में पूरी रूपरेखा निर्धारित कर ली जाए, ताकि किसी भी प्रकार का हादसा न हो. वहीं, बड़े पुलों पर हमारी वैसे भी नजर रहती है. इस संबंध में हमारी Police पदाधिकारियों के साथ भी बैठक हो चुकी है. इस संबंध में निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं. हम लगातार इस पर निगरानी कर रहे हैं.
वहीं, उन्होंने बताया कि होमगार्ड के अलावा Police पदाधिकारियों को भी हर प्रकार की आपदा से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी गई. गांव के लेवल पर जो भी तैराक रहते हैं, हम लोग उनसे भी संपर्क में हैं. अगर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा होगी तो निश्चित तौर पर उनकी मदद लेंगे और स्थिति को अनुकूल बनाने की कोशिश करेंगे. इससे पहले इस संबंध में विशेष रूप से सात दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. इसमें आपदा प्रबंधन भी एक बिंदू था, जिसके तहत प्राकृतिक आपदा को लेकर आम लोगों को जागरूक करने का फैसला किया गया है.
Police अधीक्षक आशुतोष बागरी ने कहा कि अगर बार-बार मना करने के बाद भी कोई नहीं मानता है तो निश्चित तौर पर उसके खिलाफ तय नियमों के तहत कार्रवाई होगी.
–
एसएचके/डीकेपी