
न्यू चंडीगढ़, 11 दिसंबर . साउथ अफ्रीका ने India के विरुद्ध मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 51 रन से जीतकर पांच मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की सराहना करते हुए स्वीकारा है कि महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच अच्छी थी.
Thursday को खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए. इस पारी में क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 90 रन बनाए. इस दौरान क्विंटन डी कॉक ने एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 83 रन जुटाए.
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई. India की तरफ से तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 62 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके.
पांच मुकाबलों की सीरीज में बराबरी हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान ने कहा, “यह मैच शानदार रहा. मुकाबले की शुरुआत क्विंटन डी कॉक की खास पारी और कुछ बेहतरीन योगदान के साथ हुई. गेंदबाज सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इस मुकाबले में हमारी फील्डिंग भी अच्छी थी. यहां की पिच अच्छी थी. यहां गेंदबाजों के लिए मौके थे. अगर बल्लेबाज जम जाते, तो वे गेंदबाजों पर दबाव डाल सकते थे. यहां India के लिए बढ़िया सपोर्ट था.”
उन्होंने कहा, “एक खिलाड़ी के तौर पर आप चाहते हैं कि आपको लगातार मौके मिलें. प्राथमिकता यही है कि विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी जाए. एसए20 खत्म होने तक हमें सभी खिलाड़ियों को पर्याप्त गेमटाइम देना होगा. आप आगे आते हैं और जो भी जरूरत हो, वह करते हैं. मैंने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की है. आप कभी भी टीम से बड़े नहीं होते. यह एक अच्छी आदत है. पारी के बीच में हम अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं. हालांकि, हमें इस पर विचार करेंगे.”
India और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में 14 दिसंबर को खेला जाना है, जिसके बाद Lucknow और Ahmedabad में क्रमश: 17 और 19 दिसंबर को सीरीज के अंतिम दो मुकाबले आयोजित होंगे.
–
आरएसजी