हैदराबाद के कॉन्सर्ट में सोनू निगम ने गाए नॉन-स्टॉप 30 गाने, ‘बिजुरिया’ पर झूमे दर्शक

Mumbai , 30 नवंबर . हैदराबाद के संगीत प्रेमियों के लिए वो शाम यादगार रही, जब Bollywood के लोकप्रिय गायक सोनू निगम ने कॉन्सर्ट में लगातार 30 गाने बिना रुके गाए. संगीत के प्रति उनकी मेहनत और दर्शकों की ऊर्जा ने मिलकर इस शो को एक शानदार अनुभव बना दिया. से बात करते हुए सोनू निगम ने खुद इस अनुभव को बेहद खास बताया और कहा कि हैदराबाद के दर्शक उन्हें हमेशा नई ऊर्जा देते हैं.

सोनू निगम ने को बताया कि इस कॉन्सर्ट में उन्होंने जो प्रदर्शन किया, वह उनके लिए भी अनोखा था.

उन्होंने कहा, ”हाल ही में अमेरिका, कनाडा और India के कई शहरों में हुए कॉन्सर्ट के चलते मैं थकान महसूस कर रहा था, लेकिन जब मैंने हैदराबाद के मंच पर कदम रखा, तो दर्शकों के उत्साह को देख मुझमें एक नई ताजगी सी आ गई. हैदराबाद के लोग संगीत को दिल से समझते और महसूस करते हैं. यही ऊर्जा मुझे हर बार अपनी पूरी क्षमता देने के लिए प्रेरित करती है.”

सोनू निगम ने बताया कि उन्होंने शो को इसलिए भी बढ़ाया, क्योंकि दर्शकों के प्यार और उनकी प्रतिक्रिया ने उन्हें और ज्यादा गाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा, ”मैंने शो बढ़ाया, क्योंकि हैदराबाद के लोग संगीत को दिल से सुनते हैं. मंच पर आते ही मुझे नई ऊर्जा मिली और उनकी ऊर्जा ने मुझे हर गाना गाने के लिए प्रेरित किया. मैं पहले से ही Ahmedabad के लिए कुछ नया सोच रहा हूं.”

शो की शुरुआत सोनू निगम ने ‘अभी मुझ में कहीं’ और ‘कल हो ना हो’ जैसे गानों से की. इसके बाद उन्होंने अपने हिट गाने ‘दीवाना तेरा’ से लेकर ‘अब मुझे रात दिन’ तक गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. उनके एनर्जी भरे गाने ‘बिजुरिया’, ‘परदेसिया’, और ‘मेरे ढोलना’ से माहौल उत्साह से भर गया. हर गाने पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई.

हैदराबाद के इस शानदार अनुभव के बाद, सोनू निगम अब अपने ‘सतरंगी रे’ कॉन्सर्ट के साथ Ahmedabad के लिए रवाना होंगे. उनका कॉन्सर्ट 21 दिसंबर को Ahmedabad में होगा. इसके बाद पुणे, कोलकाता और दिल्ली में भी उनके शो की योजना है.

पीके/एबीएम

Leave a Comment