
Patna, 28 जून . गाजा मुद्दे पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि India की विदेश नीति आज दुनिया में मजबूत और प्रभावशाली मानी जाती है, जबकि कांग्रेस अपने शासनकाल की विदेश नीति की गलतियों को भूल गई है.
मीडिया से बातचीत के दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा, “हमारी विदेश नीति बहुत सक्षम है. सोनिया गांधी को शायद याद नहीं कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में विदेश नीति के स्तर पर कितनी बड़ी गलतियां की थीं.”
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस Government के समय India ने यह मान लिया था कि वह Pakistan के मामलों में दखल नहीं देगा, जबकि वहीं से आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा था. शाहनवाज हुसैन ने इसे कांग्रेस Government की ‘बहुत बड़ी भूल’ बताया.
भाजपा नेता ने कहा कि आज India एक मजबूत और सक्षम देश के रूप में दुनिया के सामने खड़ा है. उन्होंने कहा, “India की विदेश नीति आज पूरी दुनिया में अलग पहचान रखती है. यही वजह है कि अमेरिका भी हमारा दोस्त है, चीन भी हमारा दोस्त है, रूस भी हमारा दोस्त है, यूक्रेन भी हमारा दोस्त है. ईरान भी हमारा मित्र है और इजरायल भी हमारे साथ अच्छे संबंध रखता है.”
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India की वैश्विक साख लगातार बढ़ी है. गल्फ देशों के जितने बड़े सम्मान और अवॉर्ड हैं, उनमें से कई Prime Minister Narendra Modi को मिल चुके हैं. आज पूरे खाड़ी क्षेत्र में India की जो प्रतिष्ठा और प्रभाव है, वह पहले कभी नहीं था.
सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस के पास अब राजनीति के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है. उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी को राजनीति के लिए कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है, इसलिए अब उन्हें गाजा की याद आ रही है.”
–
वीकेयू/पीएम