
New Delhi, 11 मई . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्री सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने पर कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में आज हमारा देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि सोमनाथ मंदिर के जीर्णोंद्धार के आज 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. सोमनाथ मंदिर India की आध्यात्मिक चेतना और आस्था का प्रबल प्रतीक है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में आज हमारा देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है, जो India की सनातन ऊर्जा का उत्सव है. यह अवसर है India की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को और अधिक जागृत व समृद्ध करने के संकल्प को मज़बूत करने का, जिससे India की भावी पीढ़ियां भी प्रेरणा प्राप्त कर सकेंगी.
Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज का दिन India की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और आत्मगौरव का एक ऐतिहासिक क्षण है. पीएम मोदी सोमनाथ धाम पहुंच रहे हैं, जहां पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. यह केवल एक मंदिर का उत्सव नहीं बल्कि उस अमर सभ्यता का उत्सव है जिसने अनेकों आक्रमणों, संघर्षों और विध्वंस के बाद भी अपनी आस्था, संस्कृति और आत्मबल को अक्षुण्ण बनाए रखा. सोमनाथ India की उसी अपराजेय चेतना का प्रतीक है, जो हर बार नए तेज और नए संकल्प के साथ उठ खड़ी होती है.
उन्होंने कहा कि सोमनाथ का इतिहास हमें बताता है कि राष्ट्र केवल सीमाओं से नहीं बल्कि साझा संस्कारों, श्रद्धा और एकात्म भाव से जीवित रहता है. सरदार पटेल के संकल्प, डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रेरणादायी संदेश और असंख्य वीरों व भक्तों के त्याग से पुनर्जीवित हुआ यह धाम आज विकास भी, विरासत भी के मंत्र का दिव्य प्रतीक बन चुका है. प्रभास तट से उठती लहरें आज भी यही संदेश देती हैं कि India की आत्मा सनातन है, अविनाशी है और सदैव विश्व का मार्गदर्शन करती रहेगी.
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने लिखा कि सनातन संस्कृति के उत्थान और राष्ट्रीय अस्मिता के अमिट प्रतीक, श्री सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होना प्रत्येक भारतवासी के लिए ऐतिहासिक गौरव का विषय है. पीएम मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित यह भव्य उत्सव हमारी अटूट आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान का अखंड शंखनाद है. यह पावन अवसर India की दिव्य चेतना और संकल्पशक्ति को नमन करने का है.
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने लिखा कि आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के दिव्य प्रतीक श्री सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान सोमनाथ से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें.
–
डीकेएम/पीएम