
हरारे, 26 जुलाई . जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा के नाम पर अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. सिकंदर India के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में ‘गोल्डन डक’ का शिकार हुए. इसी के साथ सिकंदर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिम्बाब्वे की तरफ से खेलते हुए सबसे ज्यादा बार ‘शून्य’ पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं.
इस मामले में सिकंदर रजा ने रेगिस चकाब्वा की बराबरी कर ली है. दोनों ही खिलाड़ी 11-11 बार इस फॉर्मेट में बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे हैं. वहीं, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं, जो 9-9 बार ‘शून्य’ पर पवेलियन लौटे हैं.
सिकंदर रजा बतौर कप्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (फुल मेंबर नेशन) में सबसे ज्यादा बार ‘शून्य’ पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में आरोन फिंच (8) शीर्ष पर हैं, जबकि सिकंदर रजा (7) दूसरे स्थान पर हैं. बाबर आजम (6) और रोहित शर्मा (6) इस फेहरिस्त में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं.
सिकंदर रजा जुलाई 2026 में अपनी फॉर्म से जूझते नजर आए हैं. इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 20, 28 और 3 रन की पारियां खेलीं, जबकि India के विरुद्ध टी20 सीरीज में उनके बल्ले से सिर्फ 4 ही रन निकले. सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में सिकंदर रजा अपना खाता तक नहीं खोल सके हैं.
Sunday को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए. India के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 81 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 29 रन टीम के खाते में जोड़े. कप्तान श्रेयस अय्यर 27 रन, जबकि रिंकू सिंह 25 रन बनाकर आउट हुए. विपक्षी टीम से ब्रैंड इवांस ने सर्वाधिक 2 रन विकेट हासिल किए.
–
आरएसजी