छात्रों का समर्थन करने पर ट्रोल हुए सिद्धार्थ निगम, अनफॉलो करने वालों को दिया करारा जवाब

Mumbai , 23 जुलाई . दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर कई सेलेब्स ने उनका समर्थन किया. कुछ सेलेब्स खुद जंतर-मंतर पहुंचे जबकि कुछ ने social media के जरिए छात्रों के पक्ष में अपनी बात रखी. इसी के चलते Actor सिद्धार्थ निगम को छात्रों का समर्थन करना भारी पड़ा.

Actor सिद्धार्थ निगम ने Thursday को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी हालिया पोस्ट में छात्रों का समर्थन करने पर उन्हें लोगों द्वारा कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. उन्होंने आलोचना और अनफॉलो करने वालों को धन्यवाद देते हुए लिखा, “यह बात मैं बिना किसी नाराजगी के कह रहा हूं. अगर छात्रों के उन अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिए आवाज उठाना आपको असहज करता है, तो शायद मेरा पेज आपके लिए सही जगह नहीं था. मैं अपनी कीमत फॉलोअर्स की संख्या से तय नहीं करता और सिर्फ लोगों को खुश रखने के लिए अपनी आवाज कभी नहीं दबाऊंगा.”

Actor ने आगे लिखा, “यह राजनीति या किसी ट्रेंड की बात नहीं है. यह उन असली युवाओं की बात है, जो अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए वर्षों तक मेहनत करते हैं और अपनी शांति, स्वास्थ्य और जवानी तक दांव पर लगा देते हैं. इन युवा छात्रों को सिर्फ अपनी बात रखने के लिए हिंसा, आंसू गैस, भारी लाठीचार्ज और शारीरिक नुकसान का सामना करते देखना बेहद दुखद और परेशान करने वाला है. किसी भी छात्र को अपनी बात सुने जाने के लिए खून बहाने या हिंसा से बचने की स्थिति का सामना नहीं करना चाहिए.”

छात्रों के साथ हो रहे अत्याचार पर दुख जाहिर करते हुए Actor ने लिखा, “युवाओं के साथ हो रही ऐसी घटनाएं दिल तोड़ने वाली हैं, लेकिन मुझे अपनी Government पर भरोसा है. मुझे विश्वास है कि हमारे नेता आगे आएंगे, जवाबदेही करेंगे, छात्रों की बात सुनेंगे और इस संकट का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए जल्द और निष्पक्ष कदम उठाएंगे. अगर हमारे युवाओं का दर्द आपको महसूस नहीं होता, तो यह आपकी सोच का विषय है.”

उन्होंने आगे लिखा, “वे कोई विशेष सुविधा नहीं मांग रहे हैं, वे सिर्फ निष्पक्षता, सुरक्षा और अपने बेहतर भविष्य की मांग कर रहे हैं. देश के छात्रों से मैं कहना चाहता हूं, मैं आपको देख रहा हूं, आपकी बात सुन रहा हूं और आपके साथ खड़ा हूं.”

एनएस/पीएम

Leave a Comment