बिहार को 11.19 लाख पक्के मकानों की शिवराज चौहान ने दी सौगात, गरीब परिवारों को मिलेगा नया घर

Patna, 20 अगस्त . केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Thursday को Patna के ऐतिहासिक बापू सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बिहार के 11 लाख 18 हजार 937 गरीब परिवारों के लिए Prime Minister आवास योजना के तहत पक्के मकान की स्वीकृति की घोषणा की. इन आवासों के निर्माण के लिए 13,427 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi का संकल्प है कि देश का कोई भी गरीब परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर न रहे.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 2016 में Prime Minister आवास योजना शुरू होने के बाद से बिहार में अब तक करीब 50 लाख गरीब परिवारों को पक्के आवास दिए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि गरीबों को पक्का मकान देना Government का एहसान नहीं, बल्कि उनका अधिकार है. मकान केवल ईंट और पत्थर से बनी संरचना नहीं, बल्कि गरीब परिवार के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन का आधार है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में बिहार के लिए 7,90,648 आवास स्वीकृत किए गए, जिनके लिए 9,488 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में 5,20,742 आवासों के लिए 6,249 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए. वहीं, अब 11,18,937 नए आवासों की स्वीकृति के साथ दो वर्षों में कुल 24,30,327 आवासों के लिए 29,164 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है. Union Minister ने कहा कि बिहार Government ने गरीब परिवारों के लिए कई अतिरिक्त फैसले लिए हैं. पुराने और जर्जर आवासों की मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए 80 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी. जिन लाभार्थियों के पास आवास निर्माण के लिए जमीन नहीं है, उन्हें जमीन उपलब्ध कराने के लिए एक लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister आवास योजना के नए सर्वे में पात्रता के दायरे को भी व्यापक किया गया है. अब दोपहिया वाहन रखने वाले गरीब परिवारों को केवल इस आधार पर आवास से वंचित नहीं किया जाएगा. इसी तरह मासिक आय की सीमा को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये किया गया है. पांच एकड़ तक असिंचित या ढाई एकड़ तक सिंचित जमीन रखने वाले गरीब किसान भी आवास योजना का लाभ ले सकेंगे. शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे जीविका अभियान की भी सराहना की.

उन्होंने कहा कि राज्य में 43 लाख 27 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं. करीब 1.27 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं. उन्होंने कहा कि Government का लक्ष्य बाकी महिलाओं को भी प्रशिक्षण, ऋण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर लखपति दीदी बनाना है. Union Minister ने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के साथ-साथ किसानों और महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है. उन्होंने बिहार में Prime Minister फसल बीमा योजना लागू करने के राज्य Government के निर्णय का स्वागत किया.

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण फसल खराब होने पर किसानों को बीमा योजना के तहत राहत मिलेगी. उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए हर जिले में सी-मार्ट खोलने की योजना की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इससे जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी और उनकी आमदनी में इजाफा होगा. शिवराज ने कहा कि Prime Minister का संकल्प ‘विकसित India के लिए विकसित बिहार’ है और बिहार Government इस दिशा में लगातार काम कर रही है.

उन्होंने Chief Minister सम्राट चौधरी और उनकी Government की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य Government मिलकर बिहार के गांवों की तस्वीर बदलने के लिए काम कर रही हैं. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. वंदे मातरम् को लेकर उन्होंने कहा कि India माता की वंदना से जुड़े इस गीत का पूरा सम्मान होना चाहिए. उन्होंने लोगों से India माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय भावना और देश की एकता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता.

एमएनपी/पीएम

Leave a Comment