सिंधु जल विवाद: ‘हाथ काटने’ की धमकी पर शिवाली देशपांडे का पलटवार, पाकिस्तान को याद दिलाया ऑपरेशन सिंदूर

नागपुर, 30 जून . भारत-Pakistan के बीच सिंधु जल समझौते को लेकर पाक‍िस्‍तान के जलवायु पर‍िवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक की बेहूदा बयानबाजी पर रक्षा विशेषज्ञ और पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवाली देशपांडे ने कड़ा पलटवार किया. उन्‍होंने चेतावनी देते हुए कहा क‍ि अब अगर ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 या पार्ट-3 हुआ तो जो अंजाम होगा वो पाक‍िस्‍तान सोच भी नहीं सकता.

पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवाली देशपांडे ने कहा क‍ि पाक‍िस्‍तान बड़ा ही अजीब देश है और वैसे ही वहां के मंत्रालय भी हैं. वहां के एक मंत्री मुसादिक मलिक, जो स‍िंधु जल समझौते को लेकर ‘हाथ काटने’ की धमकी देते हैं, उनको शायद‍ यह नहीं पता कि ज‍िस ‘स‍िंधु जल समझौते’ की बात वो कर रहे हैं, उसे India ने कब का खत्‍म कर द‍िया है.

शिवाली देशपांडे ने बताया क‍ि पहलगाम में पाक‍िस्‍तान की कायरतापूर्ण हरकत के बाद 23 अप्रैल 2025 को ही India ने ये ‘सिंधु करार’ तोड़ दिया है, और हमने तभी डिक्लेअर कर दिया था कि Pakistan को अब हम पानी नहीं देंगे. उसके बाद से Pakistan में जो खेती-बाड़ी होती है और शहरों में जो पानी पहुंचता है, वो पानी कम हो गया है, जिसकी वजह से पाक‍िस्‍तानी मंत्री मुसादिक मलिक अब India को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं. वो कहते हैं, अगर India सिंधु नदी करार के ऊपर कुछ एक्शन लेता है या उसको सस्पेंड करता है या उसके पानी को Pakistan में आने से रोकता है, तो ‘हाथ काट’ देंगे.

पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने कहा क‍ि Pakistan का बस एक ही एजेंडा है कि किस प्रकार India को टारगेट किया जाए. ‘ब्लीड इंडिया विद अ थाउजेंड कट्स’, यही एक Pakistan का एजेंडा है. Pakistan सिर्फ ये कोशिश करता रहता है कि कैसे किस तरह से हम आतंकवादियों को भेजें, किस तरह से स्लीपर सेल्स को एक्टिवेट करें और India में कोई न कोई आतंकी हमला करें.

शिवाली देशपांडे कहती हैं क‍ि Pakistan शायद‍ भूल गया है क‍ि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उसके साथ क्या हुआ था, किस तरह से India ने उसके 11 एयरबेस को नेस्तनाबूद कर दिया था. तब पाक‍िस्‍तानी ग‍िड़गिड़ा रहे थे India के सामने, ‘युद्ध को विराम दीजिए, हमने बहुत सहन कर लिया.’ तब हमने आपके गिड़गिड़ाने पर रहम करते हुए आपको माफ क‍िया था.

शिवाली ने कहा, “शायद आपको माफ करना ही हमारी गलती थी. तभी आज मुसादिक मलिक जैसे मंत्री अपना काम छोड़कर India के खि‍लाफ फ‍िर से बेहूदा बयानबाजी कर रहे हैं. आपके यहां बार‍िश नहीं हो रही या पानी की द‍िक्‍कत है तो आप उस बात कीज‍िए. इसके ल‍िए आप India को ज‍िम्‍मेदार ठहराकर विवाद‍ित बयानबाजी क्‍यों कर रहे हैं?”

शिवाली देशपांडे ने चेतावनी देते हुए कहा क‍ि मुसादिक मलिक जैसे मंत्र‍ियों को सोच-समझकर और अपनी सीमा में रहकर India के ख‍िलाफ बात करनी चाहिए, क्‍योंकि‍ अब अगर ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 या पार्ट-3 होता है, तो फिर आप सोच लीजिए आपके देश का क्या होगा.

–

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment