
Mumbai , 22 मार्च . एलपीजी आपूर्ति और बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के बीच शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने विपक्ष, खासकर आदित्य ठाकरे के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि India का मुख्य लक्ष्य इस समय शांति और स्थिरता बनाए रखना है, लेकिन जमीनी हालात को समझना भी उतना ही जरूरी है.
शाइना एनसी ने से कहा कि हाल ही में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने घोषणा की है कि एलपीजी का 20 प्रतिशत आवंटन उन क्षेत्रों के लिए किया जाएगा, जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. इसमें रेस्टोरेंट, अस्पताल, होटल, इंडस्ट्रियल कैंटीन, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, बेकरी और सब्सिडी कैंटीन जैसे सेक्टर शामिल हैं. साथ ही स्थानीय निकाय भी इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.
उन्होंने कहा कि जब भी दुनिया में कोई युद्ध या संकट की स्थिति होती है, तो उसका असर हर देश पर पड़ता है. ऐसे समय में सभी को एकजुट रहने की जरूरत है और India भी इसी दिशा में काम कर रहा है ताकि देश सुरक्षित रहे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस आपूर्ति को लेकर कोई संकट न आए.
आदित्य ठाकरे द्वारा Prime Minister Narendra Modi की चुप्पी पर सवाल उठाने के जवाब में शाइना एनसी ने कहा कि विपक्ष अक्सर आरोप लगाने में व्यस्त रहता है, जबकि Government ने स्पष्ट किया है कि एमएसएमई सेक्टर पर इस स्थिति का कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में विदेशी निवेश भी India में आएगा, हालांकि फिलहाल पूरी दुनिया शेयर बाजार के संकट से गुजर रही है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी का फोकस पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर है, ताकि आम आदमी की जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े. उनका प्रयास है कि हर चुनौती को अवसर में बदला जाए.
Pakistan को लेकर भी उन्होंने कड़ा संदेश दिया और कहा कि यह नया India है, जो हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है.
–
वीकेयू/एएस