
Bhopal , 12 जुलाई . पंजाब किंग्स के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं. Bhopal स्थित उनके घर के रसोइए ने शशांक, उनके पिता शैलेश सिंह और ड्राइवर पर मारपीट, गाली-गलौज करने और बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए 30 जून 2026 को स्थानीय थाने में First Information Report दर्ज कराई थी. शशांक सिंह ने इस पूरे विवाद को उनकी सार्वजनिक छवि को खराब करने और पैसे वसूलने की साजिश करार दिया है.
शशांक सिंह ने से बातचीत करते हुए बताया कि रसोइया आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक केस दर्ज हुए हैं.
उन्होंने कहा, “वह आदतन अपराधी था. उसके खिलाफ पहले ही 9 First Information Report दर्ज हो चुकी थी. 2018 से उसके खिलाफ केस दर्ज हो रहे थे. उसके खिलाफ सेक्शन 307 के तहत हत्या की कोशिश का केस भी दर्ज था. यह सब मेरे लिए चौंकाने वाला था. हम इसलिए भी हैरान थे क्योंकि जब वह हमारे घर से निकला था, तो वह ठीक था. बाहर क्या हुआ? किस वजह से हाथापाई हुई? यह हमें नहीं पता.”
शशांक ने कहा, “हमारे खिलाफ उसने इसलिए केस दर्ज करवाई थी कि हमें डरा-धमकाकर पैसे ले सके, लेकिन भगवान की दया से ऐसा कुछ नहीं हुआ. मुझे अनजान नंबरों से कॉल आ रहे थे. एक कॉलर ने मुझसे 5 लाख मांगे. कॉलर ने कहा था कि अगर मैं यह रकम दे दूंगा, तो केस वापस ले लिया जाएगा. दूसरे कॉलर ने केस वापस लेने के लिए 7.5 लाख मांगे और केस हटवाने की बात कही. उस समय हमें नहीं पता था कि वह (रसोइया) एक पेशेवर अपराधी है. धीरे-धीरे हमें पता चला कि उसके खिलाफ पहले से ही कई केस दर्ज हैं. वह मेरी प्रतिष्ठा खराब करने के इरादे से आया था.”
शशांक ने social media पर भी एक लंबा पोस्ट लिख उसे पेशेवर अपराधी बताया है और लोगों से घरेलू कामकाज के लिए किसी भी व्यक्ति को रखने से पहले उसका बैकग्राउंड जांचने की अपील की है.
–
पीएके