
Patna, 30 मई . कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का चुनाव होना है. मुख्यमंत्री पद की रेस में डीके शिवकुमार सबसे आगे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कर्नाटक की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है. अगर आज चुनाव होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी.
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन समाचार एजेंसी से कहा, “कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को वहां Government चलाने के लिए चुना था, ताकि जनता का भला हो सके. लोगों के लिए काम करने के बजाय, कांग्रेस के नेता अपने ही फायदे के लिए काम करते दिख रहे हैं. कर्नाटक की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है और भाजपा को याद कर रही है. अगर आज चुनाव होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी. कांग्रेस पार्टी सिर्फ नेता-नेता खेल रही है. इस पार्टी का जनता से कोई सरोकार नहीं है.
बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में डेब्यू करने और रिकॉर्ड शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. वैभव ने आईपीएल में 35 गेंदों में शतक लगाया है, जो इस लीग में किसी भारतीय का सबसे तेज शतक है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज पूरा बिहार गर्व से भरा हुआ है. बिहार का एक बेटा देश और दुनिया की नजरों का केंद्र बन गया है. वैभव सूर्यवंशी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं.
उन्होंने कहा कि हम सभी को गर्व है कि वह ताजपुर का रहने वाला है. समस्तीपुर जिले के लोग, पूरा बिहार और पूरा देश वैभव सूर्यवंशी पर गर्व कर रहा है. उसने बिहार को बहुत बड़ी पहचान दिलाई है और राज्य का नाम रोशन किया है.”
दरअसल, आईपीएल 2026 में वैभव ने 776 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 72 छक्के आए हैं. यह किसी भी एक सीजन में छक्कों का रिकॉर्ड है. बता दें कि वैभव बिहार के समस्तीपुर जिले से संबंध रखते हैं.
–
एएसएच/पीएम