भारत और इटली के रिश्ते से दोनों देशों को लाभ होगा : शाहनवाज हुसैन

New Delhi, 20 मई . पीएम मोदी की इटली यात्रा को लेकर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि Prime Minister अपनी सफल विदेश यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंच गए हैं. वहां उन्होंने इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. India और इटली के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं. इससे दोनों देश को लाभ होने वाला है.

Samajwadi Party (सपा) पर तंज कसते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पश्चिम बंगाल के परिणाम के बाद से Samajwadi Party के नेता डरे हुए हैं. उन्हें डर लगने लगा है कि वे बहुत वर्षों तक सत्ता से दूर रहेंगे, इसीलिए बयानबाजी करते रहते हैं.

उन्होंने पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर दोबारा वोटिंग होने से पहले नाम वापस लेने वाले जहांगीर खान पर भी तंज कसा. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि फाल्टा वाला कहता था कि झुकेगा नहीं, वह तो भाग गया. अभिषेक बनर्जी का पता नहीं चल रहा है. अभी तो पूर्व सीएम ममता बनर्जी कोर्ट गई तो उनके खिलाफ नारे लगे. Government का काम है संरक्षण देना. लेकिन जनता टीएमसी से नाराज है और हिसाब करना चाहती है.

दूसरी ओर, सड़क पर नमाज को लेकर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद यूपी की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है.

BJP MP मनन मिश्रा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने बिल्कुल सही कहा. सड़कें यात्रा के लिए होती हैं. सड़कें लोगों के आने-जाने के लिए होती हैं, न कि नमाज पढ़ने के लिए. मस्जिदें इबादत के लिए बनाई गई थीं, और अगर आप चाहें तो घर पर भी इबादत कर सकते हैं, या फिर अपनी कम्युनिटी के साथ इबादत करने के लिए मस्जिद जा सकते हैं.

इसी बीच, BJP MP ने केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अगर हमारे केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने यह बात कही है, तो यह बेबुनियाद नहीं हो सकती. उनके पास निश्चित रूप से कोई ठोस सबूत होगा. उनकी जानकारी जरूर प्रामाणिक है, तभी उन्होंने ऐसा बयान दिया है. आम आदमी पार्टी के लोग, जिनमें भगवंत मान भी शामिल हैं, कथित तौर पर विदेशी निर्देशों और विदेशी फंडिंग के प्रभाव में काम कर रहे हैं.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment