
रांची, 1 मार्च . रांची Police ने शहर में संगठित रूप से संचालित देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए महिला सरगना समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में छह से अधिक युवतियां और कुछ ग्राहक शामिल हैं. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर शहर के लालपुर, चुटिया और आसपास के थाना क्षेत्रों में एक साथ की गई.
Police के अनुसार, वरिष्ठ Police अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि उक्त इलाकों में होटलों और किराए के मकानों के जरिए संगठित तरीके से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और समन्वित छापेमारी की योजना बनाई गई.
Police ने Sunday को एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी. छापेमारी के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जिसे इस रैकेट की मुख्य संचालिका बताया जा रहा है. Police अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह महिला पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से युवतियों को रांची बुलाती थी और उन्हें होटलों तथा किराए के मकानों में ठहराकर ग्राहकों तक पहुंचाने की व्यवस्था करती थी.
सिटी एसपी ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार महिला का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह इसी तरह के एक मामले में जेल जा चुकी है. Police को आशंका है कि इस नेटवर्क से दो दर्जन से अधिक युवतियां जुड़ी हो सकती हैं. हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए विस्तृत पूछताछ की जा रही है.
कार्रवाई के दौरान हिरासत में ली गई युवतियों और ग्राहकों से पूछताछ जारी है. Police का कहना है कि गिरोह का नेटवर्क गुप्त रूप से संचालित किया जा रहा था और ग्राहकों से संपर्क मुख्य रूप से मोबाइल फोन और social media प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्थापित किया जाता था. गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. Police इस बात की भी जांच कर रही है कि इस रैकेट के संचालन में और कौन-कौन लोग शामिल थे.
–
एसएनसी/डीकेपी