मध्‍य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर जारी, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, आज 12 जिलों में अलर्ट

Bhopal , 18 दिसम्‍बर. Madhya Pradesh में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक शीतलहर से राहत नहीं मिलने की चेतावनी दी है. साथ ही कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे विजिबिलिटी मात्र 200 मीटर तक रहने की संभावना है.

कोहरे की वजह से दिल्ली से Madhya Pradesh आने वाली 15 से ज्यादा ट्रेनें हर रोज 20 मिनट से 5 घंटा तक लेट है. मौसम विभाग ने Thursday को भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया. Thursday को मध्‍य प्रदेश के 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है. इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी शामिल हैं. वहीं, Bhopal , राजगढ़, शाजापुर, सीहोर और इंदौर में कोल्ड वेव यानी, शीतलहर चलेगी.

इससे पहले Wednesday को भी Bhopal , ग्वालियर समेत 22 जिलों में कोहरा छाया रहा. ग्वालियर, नर्मदापुरम, उज्जैन, मंडला, रीवा, सतना में 1 से 2 किलोमीटर तक विजिबिलिटी रही. वहीं, Bhopal , जबलपुर, खजुराहो, नौगांव, मलाजखंड, दतिया, गुना, इंदौर, रतलाम में 2 किमी के बाद कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था. कोहरा छाने के दौरान वाहनों को सावधानी से चलाने की समझाइश भी दी गई. शाजापुर में इतना कोहरा था कि 50 मीटर के बाद कुछ भी नहीं दिख रहा था.

Wednesday की रात प्रदेश के कई शहरों में पारे में खासी गिरावट देखी गई. 5 बड़े शहरों की माने तो इंदौर में सबसे कम 4.9 डिग्री रहा. Bhopal में 5.1 डिग्री, ग्वालियर में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 8 डिग्री और जबलपुर में 8.6 डिग्री रहा. मंदसौर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा. यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री पहुंच गया. शाजापुर में पारा 3.8 डिग्री रहा. वहीं, राजगढ़ में 4.4 डिग्री, पचमढ़ी-नौगांव में 5.4 डिग्री, उमरिया-मलाजखंड में 5.6 डिग्री, रायसेन में 6.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 6.8 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री, मंडला में 8.1

Leave a Comment