
गाजियाबाद, 22 अगस्त . उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी के लोकप्रिय विहार इलाके में बीती देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी फैल गई. गली नंबर-3 में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी, जबकि उसकी दूसरी 14 वर्षीय बेटी हमले में घायल हो गई. सूचना मिलते ही खोड़ा थाना Police मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. घायल बेटी अब खतरे से बाहर है और उसका उपचार चल रहा है.
Police के अनुसार, Friday-Saturday की दरमियानी रात करीब 12:15 बजे थाना खोड़ा को सूचना मिली कि लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के दौरान सामने आया कि आरोपी राजा अंसारी मूल रूप से अररिया, बिहार का रहने वाला है और लोकप्रिय विहार स्थित मकान की चौथी मंजिल पर अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और दो बेटियों सना तबस्सुम तथा रूबी तबस्सुम के साथ रहता था.
देर रात राजा अंसारी ने पत्नी बीबी तबस्सुम और 15 वर्षीय बेटी सना तबस्सुम पर हमला कर दिया. हमले में दोनों की मौत हो गई. वहीं, 14 वर्षीय दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम भी हमले की चपेट में आकर घायल हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों को जैसे ही वारदात की जानकारी हुई, उन्होंने Police को सूचना दी. Police ने घायल किशोरी को तत्काल एमजी अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है.
Police अधिकारियों के अनुसार, उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं, दोनों मृतकों के शवों को Police ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है. वारदात के बाद Police ने आरोपी राजा अंसारी को हिरासत में ले लिया है. उससे घटना को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी में घरेलू विवाद की बात सामने आने की चर्चा है, हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का पता Police की विस्तृत जांच और पूछताछ के बाद ही चल सकेगा.
Police घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. सहायक Police आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि Friday-Saturday की दरमियानी रात करीब 12:15 बजे थाना खोड़ा को लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में हत्या की सूचना मिली थी. Police तत्काल मौके पर पहुंची. जांच में राजा अंसारी द्वारा अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और बेटी सना तबस्सुम की हत्या किए जाने तथा दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम के घायल होने की जानकारी सामने आई.
घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है. फिलहाल Police पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किस वजह से आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटी पर हमला किया.
–
पीकेटी/वीकेयू