भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक, इस हफ्ते भारत आगमन की संभावना

New Delhi, 26 जनवरी . India की कूटनीतिक गतिविधियों में इस हफ्ते में एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है. इस हफ्ते अरब देशों के विदेश मंत्रियों के India दौरे पर पहुंचने की उम्मीद है. India Government 30–31 जनवरी को दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करने जा रही है. इस बैठक में अरब लीग से जुड़े करीब 22 देशों के विदेश मंत्रियों या उनके प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है.

जब पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका का क्षेत्र गंभीर Political अस्थिरता का सामना कर रहा है, ऐसे समय में यह बैठक अहम है. इसमें India और अरब देशों के बीच Political, आर्थिक, व्यापारिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हो सकती है.

इसके अलावा गाजा संकट, इजरायल संघर्ष, लाल सागर में सुरक्षा स्थिति, आतंकवाद, ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है.

India और अरब देशों के रिश्ते केवल कूटनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके बीच ऊर्जा, व्यापार और प्रवासी भारतीयों के लिहाज से भी गहरे संबंध हैं. खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते हैं और ये देश India की ऊर्जा जरूरतों के प्रमुख साझेदार हैं.

मौजूदा वैश्विक हालात में India की भूमिका एक संतुलित और भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभर रही है. दुनिया के तमाम देश India को एक स्थिर, संतुलित और भरोसेमंद साझेदार के रूप में देख रहे हैं. वैश्विक तनाव के बीच अरब देशों के साथ चर्चा India की विदेश नीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है. India इस बैठक को सिर्फ औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि रणनीतिक संवाद के मंच के तौर पर देख रहा है.

बैठक के दौरान कुछ देशों के विदेश मंत्रियों की द्विपक्षीय मुलाकातें भी हो सकती हैं, जिनमें व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग से जुड़े मुद्दों पर अलग-अलग बातचीत होने की संभावना है. इस बैठक में बहरीन, कतर, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, सूडान, फिलिस्तीन, सोमालिया, मॉरिटानिया, कोमोरोस और लीबिया समेत तमाम देशों के विदेश मंत्री शामिल हो सकते हैं.

केके/एबीएम

Leave a Comment