
अररिया, 3 दिसंबर . बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में Wednesday को अज्ञात अपराधियों ने स्कूल जा रही एक शिक्षिका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही है.
Police के एक अधिकारी ने बताया कि घटना Wednesday सुबह की है, जब मध्य विद्यालय, खाबदह कन्हैली में पदस्थापित शिक्षिका शिवानी कुमारी (28) अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थी. तभी स्कूल से कुछ ही पहले बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए.
बताया जाता है कि गोली लगने से शिक्षिका स्कूटी से गिर गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल शिक्षिका को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने शिक्षिका को नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए.
यूपी के बाराबंकी की रहने वाली शिवानी यहां किराए के घर में रहती थी और प्रतिदिन की तरह आज भी स्कूल जा रही थी. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद Police ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. अररिया के Police अधीक्षक अंजनी कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.
Police अधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि स्कूल जाने के दौरान शिवानी नाम की शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की गई है. Police मामले को सभी कोणों से जांच कर रही है. अपराधियों की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि अपराधी चाहे जो भी हो, बख्शे नहीं जाएंगे. अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर लगातार दावा कर रहे हैं, लेकिन अपराधी घटना को अंजाम देकर Police को चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं.
–
एमएनपी/एएस