
SBI Clerk Mains Result 2025: State Bank of INDIA (SBI) ने अभी तक Clerk (Junior Associate – Customer Service and Sales) Mains परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित नहीं किया है. इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक SBI वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं. SBI Clerk Mains परीक्षा नवंबर 2025 में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
परीक्षा विवरण
नवंबर 2025 में आयोजित SBI Clerk Mains परीक्षा में कुल 190 प्रश्न थे, जिनका कुल अंक 200 थे. मुख्य परीक्षा में General and Financial Awareness, General English, Quantitative Aptitude, Reasoning और Computer Ability विषयों से प्रश्न पूछे गए थे. प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होती है. जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में सफल हुए, उन्हें मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया गया था.
स्कोरकार्ड में क्या होगा?
SBI Clerk Mains परिणाम के साथ उम्मीदवारों को उनके अंक और प्रदर्शन का विवरण देने वाला स्कोरकार्ड भी प्राप्त होगा. इसमें category-wise कट-ऑफ मार्क्स और चयन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी शामिल होंगी.
पात्रता मानदंड
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना आवश्यक है. आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसका जन्मतिथि 2 अप्रैल 1996 से 1 अप्रैल 2004 के बीच हो. मेन्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को Local Language Proficiency Test भी देना होगा. सभी चरणों को पूरा करने के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा.
वेतन विवरण
SBI Clerk के पद पर चयनित उम्मीदवार को प्रारंभिक बेसिक वेतन ₹26,730 मिलेगा, जिसमें स्नातक उम्मीदवारों को दो अतिरिक्त increments भी मिलेंगे. विभिन्न भत्तों को जोड़ने के बाद कुल वेतन लगभग ₹45,888 होता है. कटौती के बाद उम्मीदवार को लगभग ₹39,529 प्रति माह नेट सैलरी प्राप्त होती है. इसमें Dearness Allowance, House Rent Allowance, Transport Allowance, Special Allowance और Special Pay जैसे मुख्य भत्ते शामिल हैं.
SBI Clerk Mains Result 2025: रिजल्ट कैसे चेक करें
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर Careers सेक्शन में SBI Clerk नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: SBI Clerk Mains Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और Submit बटन दबाएं.
स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
स्टेप 6: रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.