
Lucknow, 22 मई . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों और प्रकृति प्रेमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति की विविधता ही जीवन की वास्तविक संपदा है.
उन्होंने कहा कि जैव विविधता केवल पर्यावरण का विषय नहीं, बल्कि मानव जीवन, कृषि, जल, वन्य जीवों और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी है. उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पृथ्वी पर मौजूद विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु, वनस्पतियां, जल स्रोत और प्राकृतिक संसाधन पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यदि जैव विविधता सुरक्षित रहेगी तो मानव जीवन भी स्वस्थ और सुरक्षित बना रहेगा.
उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण जैव विविधता पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है, जो पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में देश में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के लिए कई जनकल्याणकारी अभियान चलाए जा रहे हैं. उसी क्रम में उत्तर प्रदेश Government भी पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान संचालित कर रही है.
उपChief Minister ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे प्रकृति संरक्षण को केवल Governmentी कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं. उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदनशील बनने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि विश्व जैव विविधता दिवस यह संदेश देता है कि प्रकृति और मानव जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं. इसलिए जैव विविधता की रक्षा और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी.
–
विकेटी/एएस