सत्यदेव की फिल्म ‘राव बहादुर’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, जल्द होगी रिलीज

हैदराबाद, 1 जुलाई . सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने डायरेक्टर वेंकटेश महा की आने वाली साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म ‘राव बहादुर’ को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की मंजूरी दे दी है. इस फिल्म में एक्टर सत्यदेव मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस में से एक ‘श्री चक्र एंटरटेनमेंट्स’ ने social media पर जानकारी देते हुए बताया कि ‘राव बहादुर’ को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है. इसी के साथ ही फिल्म की बुकिंग अब शुरू हो गई है. यह 3 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर अब आ गया है. तेलुगु सिनेमा का ऐसा अनुभव करें जैसा पहले कभी नहीं किया.

इस फिल्म ने फैंस और फिल्म प्रेमियों के बीच काफी दिलचस्पी पैदा की है. जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का एक ‘बिहाइंड द सीन्स’ वीडियो जारी किया था, जिसका नाम ‘इनटू द वर्ल्ड ऑफ राव बहादुर’ है.

इस वीडियो के माध्यम से मेकर्स ने फिल्म के बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की एक दिलचस्प झलक दिखाई. वीडियो में जबरदस्त प्री-प्रोडक्शन, बारीकी से किया गया प्रोस्थेटिक्स का काम और बड़े पैमाने पर शूटिंग शेड्यूल दिखाए गए, जो इस फिल्म की खासियत हैं.

इस फुटेज की एक बड़ी खासियत सत्य देव का हैरान कर देने वाला फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन था. इसमें एक्टर को सेट पर आते और सीधे अपनी वैनिटी वैन में जाकर बारीकी से मेकअप और स्टाइलिंग करवाते हुए दिखाया गया था.

वीडियो देखकर फैंस ने इस बात को मान लिया है कि सत्यदेव फिल्म ‘राव बहादुर’ में राजसी अंदाज में नजर आएंगे. उन्होंने खास तरह के कॉन्टैक्ट लेंस लगाए, और बहुत शानदार कपड़े पहने, जैसे खूबसूरत बैंगनी शेरवानी, भारी मोतियों वाला हार और पारंपरिक पगड़ी. इन सबकी मदद से उन्होंने पुराने जमाने के राजा-महाराजाओं जैसा लुक पूरी तरह अपना लिया. वीडियो में सत्यदेव के फिल्म के अलग-अलग राजसी लुक दिखाए गए हैं.

वीडियो में सिर्फ सत्यदेव का लुक ही नहीं, बल्कि फिल्म की भव्यता, बड़े सेट्स, खूबसूरत लोकेशन्स और एक्शन स्टंट्स की भी शानदार झलक दिखाई गई है.

यह फिल्म, जो दुनिया भर में 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है, असल में इसी साल 5 जून को रिलीज होनी थी.

इस फिल्म में दीपा थॉमस लीड एक्ट्रेस हैं, जबकि विकास मुप्पाला, बाला परासर, आनंद भारती, प्रणय वाका और मास्टर किरण अहम भूमिकाओं में हैं.

फिल्म की टेक्निकल टीम भी मजबूत है. कार्तिक परमार ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है, जबकि स्मरण साई ने म्यूजिक दिया है. रोहन सिंह ने फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइन का काम देखा है. फिल्म की यूनिट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ‘राव बहादुर’ न सिर्फ भव्यता दिखाएगी, बल्कि एक ऐसी कहानी भी पेश करेगी जो विरासत, छिपे हुए सच और बीते हुए रईस दौर की यादों की गहराई में ले जाएगी.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment