सपनों, संघर्ष और सत्ता की जंग लेकर लौट रही है ‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’, नए सीजन का ट्रेलर हुआ रिलीज

Mumbai , 23 अप्रैल . आज के दौर में हर इंसान अपने सपनों को पूरा करना चाहता है. कोई फिल्मों की दुनिया में नाम कमाना चाहता है तो कोई पैसा और ताकत हासिल करने का सपना देखता है. लेकिन इन सपनों तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं होता. यही सच दिखाने वाली चर्चित वेब सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ अब एक बार फिर नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौटने जा रही है. मेकर्स ने अब इसके दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

ट्रेलर में पहले सीजन की कुछ सीन्स दिखाए गए, ताकि दर्शक एक बार फिर कहानी से जुड़ सकें. इसके बाद ट्रेलर तेजी से नए संघर्ष, तनाव और मुश्किल हालात की तरफ बढ़ता है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि Mumbai की चमकती फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की दुनिया के पीछे कितनी बड़ी सियासत और ताकत की लड़ाई छिपी होती है. यहां हर फैसला किसी की जिंदगी बदल सकता है. पैसा, पहचान और ताकत पाने की चाह इंसान को ऐसे रास्तों पर ले जाती है जहां सही और गलत का फर्क धीरे-धीरे मिटने लगता है.

सीरीज में Actor परमवीर सिंह चीमाएक बार फिर प्रशांत के किरदार में नजर आएंगे. प्रशांत एक ऐसा युवक है जो Actor बनने का सपना लेकर संघर्ष कर रहा है. वह लगातार रिजेक्शन और मुश्किल हालात का सामना करता है, लेकिन फिर भी हार नहीं मानता.

अपने किरदार को लेकर परमवीर सिंह चीमा ने कहा, ”पहले सीजन को दर्शकों से जितना प्यार मिला, वह मेरे लिए बेहद खास रहा. प्रशांत के किरदार में दोबारा लौटना मेरे लिए भावुक और यादगार अनुभव रहा. मैं चाहता हूं कि दर्शक फिर से प्रशांत के सफर का हिस्सा बनें और देखें कि वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए किस तरह लड़ाई लड़ता है.”

इस सीरीज को अंबरीश वर्मा ने अभिनय के साथ-साथ इसकी कहानी लिखी और निर्देशित किया है. कहानी सिर्फ फिल्मी दुनिया तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें रियल एस्टेट और राजनीति की दुनिया को भी दिखाया गया है. अंबरीश वर्मा का रोल जिमी इस दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करता है. यहां हर कदम पर धोखा, लालच और बदले की भावना देखने को मिलती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पुराने जख्म फिर सामने आने लगते हैं.

सीरीज को लेकर अंबरीश वर्मा ने कहा, “सपने वर्सेस एवरीवन 2 मेरे लिए एक सपना है. पहले सीजन को दुनिया भर के दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी. इसी प्यार ने मुझे दूसरा सीजन बनाने की ताकत दी. इस बार कहानी पहले से ज्यादा भावुक है. नए सीजन में किरदारों की जिंदगी में और ज्यादा तनाव, संघर्ष और मुश्किलें देखने को मिलेंगी. यह कहानी समाज की उन सच्चाइयों को सामने लाएगी जिनसे आम लोग खुद को जोड़ पाएंगे.”

इस सीरीज को ‘द वायरल फीवर’ के बैनर तले अरुणाभ कुमार और विजय कोशी ने प्रोड्यूस किया है. यह नया सीजन 1 मई 2026 को प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा.

पीके/एएस

Leave a Comment