
Mumbai , 6 मार्च . भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई Actress और डांसर सपना चौहान एक के बाद एक कई दमदार गाने लेकर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने Friday को social media हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी म्यूजिक वीडियो को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है.
सपना ने नए म्यूजिक वीडियो ‘लागे न उंघईया पिया’ के पोस्टर को शेयर करते हुए फैंस को पोस्ट कैप्शन के माध्यम से जानकारी दी कि नया गाना जल्द आ रहा है. उन्होंने पोस्ट कैप्शन में लिखा, “पार म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आ रहा है एक धमाकेदार नया गाना ‘लागे न उंघईया पिया’.”
सपना के इस धमाकेदार गाने में लोगों को प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी की दमदार आवाज सुनने को मिलेगी. असम की कल्पना पटवारी ने 32 से अधिक भाषाओं में 9,000 से अधिक गाने गाए हैं, जिनमें कजरी, चैता, और सोहर शामिल हैं.
सपना ने लोगों को बने रहने का कहते हुए यह जानकारी दी कि ‘लागे न उंघईया पिया’ गाना केवल पार म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा, जिसमें इस बार प्यार भी होगा और तड़का भी.
Actress ने अपनी आगामी म्यूजिक वीडियो के साथ Friday को ही रिलीज हुए एक और म्यूजिक वीडियो ‘ठेला पे केला बेच के’ के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “गाना अब रिलीज हो गया है. कृपया पूरा वीडियो गाना ‘यश कुमार ऑफिशियल’ यूट्यूब चैनल पर देखें.”
Actress के दोनों पोस्ट पर कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज और कमेंट्स आ चुके हैं. फैंस जहां सपना के एक गाने को आनंद ले रहे हैं, वहीं दूसरे गाने की रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ‘ठेला पे केला बेच के’ गाने को यश कुमार और सविता यादव ने अपनी दमदार आवाज दी है.
Actress सपना चौहान मुख्य रूप से Himachal Pradesh के मंडी की रहने वाली हैं. उन्होंने 2022 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा. इसके बाद एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव सहित कई अन्य कलाकारों के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया है.
–
डीके/डीकेपी