
New Delhi, 4 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को New Delhi में सचखंड डेरा बल्ला के प्रमुख संत निरंजन दास जी महाराज से मुलाकात की है. यह मुलाकात Prime Minister Narendra Modi के आवास पर हुई है.
Prime Minister ने विनम्र भाव से संत निरंजन दास जी का स्वागत किया और उनके साथ पहुंचे अन्य लोगों के साथ एक बैठक की.
संत निरंजन दास जी ने गुरु रविदास जी के आने वाले गुरु पर्व का न्योता Prime Minister को सौंपा. इसके साथ ही उन्होंने 2027 में पूरे देश में गुरु रविदास जी के 650वें गुरु पर्व को भव्य रूप से मनाने का अनुरोध भी किया.
संत निरंजन दास जी का जन्म 6 जनवरी 1942 को जालंधर जिले के अलावलपुर के पास रामदासपुर गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम साधु राम और माता का नाम रुक्मणी था. उनके पिता और माता श्री 108 संत बाबा पीपल दास जी और श्री 108 संत सरवन दास जी के भक्त थे.
डेरा श्री 108 संत सरवन दास सचखंड बल्ला की स्थापना पंजाब के जालंधर जिले के बल्ला गांव में 1900 के दशक की शुरुआत में पीपल दास महाराज ने की थी. पीपल दास जी महान संत थे. वह अपने पांच साल के बेटे सरवन दास के साथ बठिंडा के गिल पट्टी गांव से जालंधर जिले के बल्ला गांव आए.
पत्नी के निधन के बाद पीपल दास जी महाराज अपने पांच साल के पुत्र के साथ बठिंडा जिले से जालंधर जिले के गांव बल्ला में आ गए. बताया जाता है कि बल्ला गांव में एक सूखा हुआ पीपल का पेड़ था, जिसे पीपल दास जी नियमित रूप से पानी देने लगे. कुछ समय बाद पेड़ फिर से हरा-भरा हो गया.
पीपल दास महाराज ने गांव के लोगों को आसपास की भूमि दान करने के लिए प्रेरित किया और संगत ने कुछ भूमि दान भी की. इसके बाद संत सरवन दास महाराज ने वहीं तप शुरू किया और आज यह स्थान सतगुरु रविदास महाराज के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल बन गया है. देश–विदेश से सतगुरु रविदास महाराज के करोड़ों अनुयायी इस डेरा से जुड़े हैं.
–
एएमटी/डीएससी