‘सांसद खेल महोत्सव’ नई प्रतिभाओं को आगे लाने का मंच : रविशंकर प्रसाद

Patna, 24 दिसंबर . पूर्व Union Minister और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रविशंकर प्रसाद ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ के बारे में कहा कि इस तरह के आयोजन से नई प्रतिभा को आगे आने का मौका मिलता है. Wednesday को BJP MP रविशंकर प्रसाद और बिहार Government में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ‘सांसद खेल महोत्सव’ में शामिल हुए.

Patna में मीडिया से बातचीत के दौरान BJP MP रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह Prime Minister Narendra Modi का विजन है कि सभी एनडीए सांसद अपने-अपने इलाकों में ‘सांसद खेल महोत्सव’ का आयोजन करें. मैंने यह आयोजन पहले भी किया है, और आज आप देख सकते हैं कि बच्चे योग, फुटबॉल और दूसरे खेलों में हिस्सा ले रहे हैं. यह न सिर्फ उनके लिए बल्कि हमारे लिए भी प्रेरणादायक है, जो नई प्रतिभा को आगे आने का मौका देगा. हम लोगों को इस तरह का कार्यक्रम कर बहुत अच्छा लगता है.

वहीं, social media प्लेटफॉर्म एक्स पर BJP MP ने लिखा कि अपने संसदीय क्षेत्र Patna साहिब के सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के साथ किया. सांसद खेल महोत्सव में युवा प्रतिभागियों के साथ ही उनके माता-पिता का उत्साह अभिनंदनीय है.

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि Prime Minister का विजन दिखाता है कि उन्होंने ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहलों के जरिए पूरे India में खेलों को कैसे बढ़ावा दिया है, जिससे गांवों और घरों में खेलों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा हुई है. प्रशासनिक स्तर पर, हर सांसद को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसे ‘सांसद खेल महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है. आज, सभी सांसदों ने अपने-अपने इलाकों में ये कार्यक्रम आयोजित किए हैं.

राजधानी Patna के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में ‘सांसद खेल महोत्सव’ का आयोजन किया गया. दो दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव Thursday को समाप्त होगा. इस दिन महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागी को सर्टिफिकेट और जीतने वाले प्रतिभागियों को इनाम दिए जाएंगे. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहेंगे.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment