संजू सैमसन के मुरीद हुए ‘मिस्टर इंडिया’, अनिल कपूर ने पारी को बताया ‘शानदार’

Mumbai , 2 मार्च . क्रिकेटर संजू सैमसन ने Sunday रात को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अकेले दम पर India को सेमीफाइनल का टिकट दिलवा दिया, जिसके बाद हर कोई संजू की जमकर सराहना कर रहा है. इसी कड़ी में मनोरंजन जगत के दिग्गज भी पीछे नहीं है. Actor अनिल कपूर ने social media के जरिए संजू के मैच की जमकर सराहना की.

Actor अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए Monday को क्रिकेटर संजू सैमसन की जमकर तारीफ की. उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर संजू की तस्वीर पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने लिखा, “संजू सैमसन की यह पारी सच में शानदार थी. दबाव के समय उन्होंने जिस तरह शांत रहकर खेला, पहले हालात को समझा और फिर सही समय पर तेजी दिखाई, वह बेहतरीन क्रिकेट का उदाहरण हैं. उन्होंने अपनी समझदारी से शॉट खेले और पूरे समय मैच पर नियंत्रण बनाए रखा. यह सिर्फ एक अच्छी पारी नहीं थी बल्कि, बल्ले से दिखाई गई शानदार लीडरशिप थी.”

वहीं, भोजपुरी सिनेमा की मशहूर Actress आम्रपाली दुबे ने भी इंस्टाग्राम के जरिए संजू को बधाई दी. उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर संजू की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “कौन सा दबाव? India ने कमाल का खेल दिखाया. शानदार मैच रहा. सैमसन को सलाम. बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई. सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

Actress सुरभि ज्योति ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन के जरिए संजू सैमसन को सेमीफाइनल का टिकट दिलवाने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने संजू की वीडियो शेयर कर लिखा, “धन्यवाद संजू.”

टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने Actor अली गोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर संजू की तस्वीर शेयर कर लिखा, “मैं अपने बच्चों को संजू सैमसन की इस शानदार पारी के बारे में जरूर बताऊंगा.”

बता दें कि वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 196 रन का लक्ष्य दिया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के रूप में निरंतर झटके लगे, लेकिन पारी की शुरुआत करने आए संजू सैमसन अंत तक टिके रहे और टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही लौटे. सैमसन ने 50 गेंदों पर 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की मदद से India ने 4 गेंद पहले 5 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली. संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

क्रिकेट के इस मैदान पर संजू की यह सफलता लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है. वहीं, सितारों की तारीफों से उनकी मेहनत को और बल मिला. टी-20 विश्व कप का यह सफर अभी जारी है.

एनएस/पीयूष

Leave a Comment