‘सनातन’ का अर्थ है, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत : कंगना रनौत

Mumbai , 18 मार्च . बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने हाल ही में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. समिति के अनुसार, केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत कई मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश को वर्जित किया जाएगा. अब केवल वही गैर-हिंदू मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे, जो प्रवेश से पहले सनातन धर्म में आस्था का औपचारिक शपथ पत्र जमा करते हैं, जिससे मंदिर में दर्शन की अनुमति मिलेगी.

फैसले को लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उदाहरण देते हुए Actress सारा अली खान का नाम जोड़ा. उन्होंने कहा कि अगर सारा अली खान जैसी हस्ती भी केदारनाथ आती हैं, सनातन में अपनी आस्था जताती हैं और अगर एफिडेविट देती हैं, तो उन्हें दर्शन से नहीं रोका जाएगा.

Actress अक्सर केदारनाथ के दर्शन के लिए जाती रहती हैं. साल 2018 में उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान इस स्थान से विशेष लगाव हो गया था.

Wednesday को BJP MP और Actress कंगना रनौत ने संसद परिसर से बातचीत में कहा कि सारा को यह कहने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए क्योंकि वे भी सनातन धर्म में विश्वास रखती हैं और अगर बद्रीनाथ और केदारनाथ में दर्शन करना चाहती हैं, तो वे लिखित रूप में दें. यहां पर सभी लोग सनातनी हैं, क्योंकि जन्म से ही हम इस परंपरा से जुड़े हुए हैं. ‘सनातन’ का अर्थ है, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत.

कंगना ने आगे कहा कि सारे अन्य धर्म कुछ ही साल पुराने हैं, लेकिन सनातन ही सत्य है और अनादि-अनंत है, तो मुझे लगता है कि सारा को शपथ पत्र देने में कोई घबराहट नहीं होनी चाहिए. Actress ने आगे Lok Sabha के नेता विपक्ष राहुल गांधी के व्यवहार पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संसद में व्यवहार अमर्यादित है.

कंगना ने कहा, “वे तू-तड़ाक करके बोलते हैं. अगर कोई इंटरव्यू दे रहा हो तो अनुचित शब्द इस्तेमाल करते हैं, जो बहुत अनकम्फर्टेबल फील करवाते हैं.”

एनएस/एबीएम

Leave a Comment