अंबेडकर जयंती पर पंचकूला में ‘समता रन’ मैराथन, सीएम सैनी ने दिखाई झंडी, समाज को दिया खास संदेश

पंचकूला, 14 अप्रैल . बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर Haryana के पंचकूला में Tuesday को ‘समता रन’ मैराथन का आयोजन किया गया. Chief Minister नायब सिंह सैनी ने मैराथन को झंडी दिखाई. इस कार्यक्रम में Haryana Government के कई मंत्री और विधायकों ने हिस्सा लिया.

Chief Minister सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार मानते थे. उन्होंने हमें यह संदेश दिया और कहा कि ‘शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो.’ हमें इन शब्दों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए.

सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा, जागरुकता और एकता के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और परिवर्तन लाया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता हूं. आप इस मैराथन में पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ दौड़े. सीएम सैनी ने कहा, “समाज में समानता और न्याय के संदेश के फैलाने का एक संदेश हमें देना चाहिए. यह दौड़ सिर्फ आपके पैरों की गति नहीं, बल्कि आपके विचारों की शक्ति को भी प्रदर्शित करेगी.”

Chief Minister सैनी ने आगे कहा, “मैं एक बार फिर बाबासाहेब को नमन करता हूं. सभी से आह्वान करता हूं कि उनके दिखाए हुए मार्ग पर हम निरंतर आगे बढ़ते रहें. हम सभी मिलकर एक ऐसे India का निर्माण करें, जो समता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित हो. इसी विश्वास और संकल्प के साथ हम सभी मिलकर समता मैराथन को सफल बनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव की एक नई शुरुआत करें.”

इससे पहले, Chief Minister नायब सैनी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “भारतीय संविधान निर्माता एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक India रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. बाबासाहेब की ओर से स्थापित सामाजिक न्याय और समानता की सुदृढ़ नींव आज भी राष्ट्र को एकजुट, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हमारा मार्गदर्शन कर रही है.”

डीसीएच/

Leave a Comment