बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, बुधवार को सीएम पद की लेंगे शपथ

Patna, 14 अप्रैल . बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद Chief Minister पद को लेकर जारी उठापटक का दौर खत्म हो गया है. Tuesday को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया गया है. ऐसे में सम्राट चौधरी के Chief Minister बनने का रास्ता साफ हो गया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी Wednesday को सुबह 11 बजे Chief Minister पद की शपथ लेंगे.

इससे पहले Patna के भाजपा कार्यालय में राज्य के पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे. इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने नेता के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया.

वहीं, सम्राट चौधरी ने नई जिम्मेदारी के लिए चुने जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का social media प्लेटफॉर्म एक्स पर आभार जताया. उन्होंने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.”

सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही उनके लिए बधाई और शुभकामनाओं का दौर भी शुरू हो गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें बधाई दी है.

उपेंद्र कुशवाहा ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नई जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं.”

इससे पहले नीतीश कुमार ने Chief Minister पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा सौंपने की प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की गईं. Chief Minister ने Governor सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर अपने पद से त्यागपत्र सौंपा और इसके बाद वह लोक भवन से बाहर निकले. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के लिए एक भावुक पोस्ट भी किया.

नीतीश कुमार ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए Government बनी थी. तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं. Government ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है, चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो या महादलित हो, सभी के लिए काम किया गया है. हर क्षेत्र में काम हुआ है, चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो या कृषि हो. महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है.”

एमएस/एबीएम

Leave a Comment