मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले सम्राट चौधरी, ‘समृद्ध बिहार’ पर हुई चर्चा

New Delhi, 21 अप्रैल . बिहार के Chief Minister पद की शपथ लेने के कुछ दिनों बाद सम्राट चौधरी ने Tuesday को New Delhi में Prime Minister Narendra Modi से शिष्टाचार मुलाकात की. सीएम बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और Prime Minister से मुलाकात की है. इस दौरान ‘समृद्ध बिहार’ पर चर्चा की गई.

Prime Minister कार्यालय की तरफ से इस मुलाकात की जानकारी social media प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई. पीएमओ की तरफ से पीएम मोदी और बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी के बीच हुई मुलाकात की तस्वीरों को भी साझा किया गया है.

वहीं, सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देश के Prime Minister Narendra Modi से आज New Delhi में शिष्टाचार मुलाकात की. ‘विकसित India और समृद्ध बिहार’ के विजन पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. Prime Minister का स्नेह एवं सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है.”

सूत्रों के मुताबिक, बिहार सीएम के इस दिल्ली दौरे के दौरान राज्य में होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें भाजपा कोटे से मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है. वर्तमान में बिहार Government का मंत्रिमंडल अधूरा है और इसे जल्द से जल्द विस्तार देने की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

राज्य में Chief Minister और दो उपChief Minister ने ही शपथ ली थी. जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया, जबकि भाजपा कोटे से अभी तक किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया.

बिहार में कुल 33 मंत्रियों का प्रावधान है, लेकिन अभी तक एक भी पूर्ण मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो सका है. ऐसे में नई Government के सामने सबसे बड़ी चुनौती जल्द से जल्द कैबिनेट का विस्तार कर राज्य के विकास को गति देना है.

बता दें कि 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें Chief Minister सम्राट चौधरी सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे और अपनी Government के बहुमत को साबित करने की कोशिश करेंगे.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment