
Mumbai , 25 जुलाई . Actor सलमान खान ने Saturday को social media पर अपनी नई तस्वीरें शेयर करते हुए एक संदेश लिखा, जिसके बाद उनकी पोस्ट चर्चा का विषय बन गई.
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर जिम में खिंचवाई गई अपनी शर्टलेस तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अपनी फिटनेस और एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “सलमान खान डर गया…. हम्मम, जो डर गया, समझो वो मर गया.”
पोस्ट के बाद social media पर कई यूजर्स ने उनके कैप्शन को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने इसे हाल के दिनों में हुई ट्रोलिंग से जोड़कर देखा.
हाल ही में सलमान खान Mumbai में आयोजित एक एसआरए कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उनके लुक को लेकर social media पर विभिन्न तरह की टिप्पणियां की गई थीं. कुछ प्रशंसकों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई, जबकि कुछ ने उनकी तुलना दिवंगत Actor धर्मेंद्र से की.
इससे पहले सलमान खान दिल्ली और Mumbai में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों पर अपनी प्रतिक्रिया को लेकर भी चर्चा में रहे थे.
पेशेवर जीवन की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण सलमान खान कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ Actress चित्रांगदा सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं.
फिल्म की कहानी भारत-चीन सीमा पर वर्ष 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है. इससे पहले फिल्म का शीर्षक ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया.
–
एनएस/एएस