यौन उत्पीड़न के आरोपों पर साई ने किया पीटी पॉलोस को सस्पेंड

New Delhi, 25 अप्रैल स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने एशियन गेम्स पदक विजेता रोवर (नाविक) पीटी पॉलोस को सस्पेंड कर दिया है. पीटी पॉलोस एलेप्पी में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) में हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर थे. सूत्रों ने को बताया कि एक महिला रोइंग कोच ने उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के एक सूत्र ने को बताया, “49 साल के पॉलोस को इस साल जनवरी में एक महिला असिस्टेंट रोइंग कोच की शिकायत के बाद सस्पेंड किया गया है. शिकायत मिलने पर साई ने उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की, जो अभी चल रही है.”

महिला कोच ने पिछले साल के आखिर में पॉलोस के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपों के मुताबिक, उन्होंने 2025 की शुरुआत में उन्हें परेशान करना शुरू किया था. इस दौरान, उन्होंने उन्हें गलत मैसेज भेजे और उनके कमरे में भी घुसे.

सूत्र ने बताया कि पॉलोस को इस महीने की शुरुआत में साई के इंफाल सेंटर में ट्रांसफर कर दिया गया था, ताकि वह जांच को प्रभावित न कर सकें या शिकायत करने वाले को डरा न सकें.

सूत्र ने कहा, “जांच के नतीजों के आधार पर सही कार्रवाई की जाएगी.”

साल 2024 में हुए एथेंस ओलंपिक में पुरुषों की सिंगल स्कल्स में हिस्सा लेकर ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय रोवर (नाविक) बने पॉलोस ने 2002 के बुसान एशियन गेम्स में जेनिल कृष्णन, इंदरपाल सिंह और रोशन लाल के साथ कॉक्सलेस फोर इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. उन्हें रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भारतीय टीम का हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर बनाया था.

पिछले महीने, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि पिछले 10 सालों में साई के कर्मचारियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की 33 शिकायतें दर्ज की गई हैं. यौन उत्पीड़न की इन शिकायतों में से आठ साई के प्रशासनिक कर्मचारी और 25 उनके कोच के खिलाफ दर्ज की गई हैं. मंडाविया ने यह भी बताया कि इन मामलों में दो कोच के कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिए गए हैं और छह को सस्पेंड किया गया है.

एसएम/एबीएम

Leave a Comment